जबलपुर में ऑटो पर हाईवा पलटा, 6 की मौत; नाराज लोगों ने सिहोरा-कटनी स्टेट हाईवे जाम किया
जबलपुर से 70 किलोमीटर दूर चरगंवा में बुधवार को मजदूरों से भरे ऑटो पर हाईवा पलट गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। घटना शाम 4.30 बजे की है। घायलों को सिहोरा के अस्पताल लाया गया। यहां से 3 गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।…
