Headlines

ईशान किशन टी-20 ICC बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में:17 पायदान की छलांग लगाई, पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की आतिशी पारी का फायदा 25 मिनट पहले भारतीय ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 बॉल पर 77 रन बनाए थे। – Dainik Bhaskar भारतीय ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 बॉल पर 77 रन बनाए थे। ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टॉप-10 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में खेली गई 77 रनों की पारी का फायदा मिला। ईशान 17 पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। लिस्ट में टॉप पर भारत के ही अभिषेक शर्मा हैं। गेंदबाजी में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पाकिस्तान के सईम अयूब एक बार फिर नंबर-1 बन गए हैं। PAK के खिलाफ जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक नंबर-1 भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट होने के बाद भी T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर काबिज हैं। श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैंडी में शानदार शतक जड़कर तीन स्थान की छलांग लगाई और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इंडिया के तिलक वर्मा भी एक पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। PAK बैटर साहिबजादा फरहान को नुकसान दूसरी तरफ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 2 स्थान नीचे लुढ़क गए हैं। साहिबजादा अब 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 7वें पायदान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है, बावजूद इसके दोनों बल्लेबाज टॉप-10 में बने हुए हैं। अब सीफर्ट 9वें जबकि हेड 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। साहिबजादा फरहान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले गए मैच में जीरो पर आउट हुए थे। उन्हें हार्दिक पंड्या ने आउट किया था। साहिबजादा फरहान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले गए मैच में जीरो पर आउट हुए थे। उन्हें हार्दिक पंड्या ने आउट किया था। बॉलिंग में वरुण नंबर-1, राशिद खान दूसरे स्थान पर गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती 787 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मजबूत बने हुए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के राशिद खान अब एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और वे वरुण के काफी करीब हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस को वर्ल्ड कप में लगातार दो मैचों में 3-3 विकेट लेने का फायदा हुआ है। वे अब 10 पायदान की छलांग लगाकर करियर की बेस्ट 5वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल भी 15वें और 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स में सईम अयूब ने सिकंदर रजा को पछाड़ा ऑलराउंडर्स की कैटेगरी में नंबर-1की कुर्सी के लिए सईम अयूब और सिकंदर रजा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के सईम अयूब ने भारत के खिलाफ कोलंबो में 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे,जिसके दम पर उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

ईशान किशन टी-20 ICC बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में:17 पायदान की छलांग लगाई, पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की आतिशी पारी का फायदा 25 मिनट पहले भारतीय ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 बॉल पर 77 रन बनाए थे। ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर…

Read More

सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा; अगले राउंड का शेड्यूल

T20 वर्ल्डकप सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा; अगले राउंड का शेड्यूल स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के…

Read More

T20 वर्ल्डकप ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी:दोनों प्लेयर्स ने 1-1 कैच भी छोड़ा, अभिषेक का टूर्नामेंट में दूसरा डक; टॉप मोमेंट्स

T20 वर्ल्डकप ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी:दोनों प्लेयर्स ने 1-1 कैच भी छोड़ा, अभिषेक का टूर्नामेंट में दूसरा डक; टॉप मोमेंट्स स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को लगातार तीसरा मैच हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। रविवार को कोलंबो में भारत ने 175 रन बनाए, पाकिस्तान…

Read More

टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार:ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स

टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार:ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स कोलंबो55 मिनट पहले भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही…

Read More

भारत ने पाकिस्तान को 176 का टारगेट दिया:टी-20 वर्ल्डकप में IND-PAK मैच का सबसे बड़ा स्कोर; ईशान किशन ने 77 रन बनाए

1 नया अपडेट LIVE भारत ने पाकिस्तान को 176 का टारगेट दिया:टी-20 वर्ल्डकप में IND-PAK मैच का सबसे बड़ा स्कोर; ईशान किशन ने 77 रन बनाए कोलंबो3 मिनट पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और रिंकू सिंह क्रीज…

Read More

वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-भारत ने पहले ओवर में विकेट गंवाया:अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने पवेलियन भेजा

LIVE वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-भारत ने पहले ओवर में विकेट गंवाया:अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने पवेलियन भेजा कोलंबोकुछ ही क्षण पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय…

Read More
Budget 2024