Headlines

जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी के लिए खास सम्मान:क्राउन प्रिंस खुद ड्राइव कर म्यूजियम ले गए; इथियोपिया रवाना हुए PM

LIVE

जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी के लिए खास सम्मान:क्राउन प्रिंस खुद ड्राइव कर म्यूजियम ले गए; इथियोपिया रवाना हुए PM

अम्मान5 मिनट पहले
जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन ने एक विशेष सम्मान के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए।

जॉर्डन की आधिकारिक यात्रा के दौरान मंगलवार को पीएम मोदी को खास सम्मान दिया गया। क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला ने खुद गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए।

इससे पहले मोदी भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। यह बेहतर शासन और इनोवेशन पर आधारित नीतियों का नतीजा है।

मोदी कल शाम जॉर्डन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जॉर्डन किंग अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। दोनों देशों के बीच 5 अहम समझौते हुए। जॉर्डन दौरा पूरा करने के बाद पीएम इथियोपिया के लिए रवाना हो गए हैं।

मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़ीं 7 तस्वीरें…

क्राउन प्रिंस अल हुसैन मोदी को खुद गाड़ी चलाकर म्यूजियम ले गए।
मोदी ने क्राउन प्रिंस के साथ जॉर्डन म्यूजियम का दौरा किया।
जॉर्डन म्यूजियम के दौरे के दौरान मोदी ने गेस्ट बुक पर साइन किए। जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन भी वहां मौजूद थे।
मोदी ने भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया।
भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम के दौरान किंग अब्दुल्ला मोदी के दाएं ओर बैठे नजर आए। उनके साथ प्रिंस हुसैन भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जॉर्डन पहुंचे। जॉर्डन PM जाफर ने एयरपोर्ट उन्हें रिसीव किया।
PM मोदी का जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।

मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

PM मोदी ने जॉर्डन दौरे की तस्वीरें पोस्ट कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024