मुंबई समेत 15 नगर निगम में महिला महापौर होंगी:उद्धव गुट का आरोप- BMC के लिए नियम बदले, OBC या ST का मेयर होना था
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 में महिलाएं मेयर होंगी। गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम से इन्हें चुना गया। परभणी नगर निगम पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है।
लॉटरी सिस्टम पर शिवसेना (UBT) नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला लेने के नियम बिना किसी को बताए बदल दिए गए। पिछले दो मेयर सामान्य वर्ग के थे, इसलिए नई मेयर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होना चाहिए था।
29 में से 12 सीटें ST, SC, OBC कैटेगरी के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 17 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। शिंदे के गढ़ ठाणे में महापौर SC कैटेगरी का होगा। मुंबई में 8वीं बार महिला को यह पद मिलेगा। इससे पहले किशोरी पेडनेकर मेयर थीं। इन नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान हुआ था और रिजल्ट 16 जनवरी को आया था।
29 नगर निगमों की पूरी लिस्ट देखें
लॉटरी के बाद आगे क्या
मेयर के लिए कैटेगरी रिजर्वेशन के बाद तय तारीख पर उम्मीदवार पर्चा भरेंगे। तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। मेयर का चुनाव पार्षद करते हैं। इसके नगर निगमों में सदन की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। जहां पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में वोटिंग होगी। चुनाव से पहले पार्टियां व्हिप जारी करती हैं। अगर किसी पार्षद ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट दिया, तो उसकी सदस्यता रद्द हो सकती है।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव नतीजे- 25 निगमों पर महायुति का कब्जा
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और उसके गठबंधन वाली पार्टियों यानी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की। 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों में से BJP ने 1425 सीटें जीती हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली। पढ़ें पूरी खबर…
महाराष्ट्र में मेयर लॉटरी सिस्टम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
विपक्ष का दावा- लॉटरी फिक्स थी
विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया सत्ताधारी पार्टियों के फायदे के लिए फिक्स की गई थी। लॉटरी ड्रॉ के बाद शिवसेना (UBT) की मुंबई मेयर पद हासिल करने की उम्मीदें खत्म हो गईं, क्योंकि उसने अपनी उम्मीदें इस बात पर लगाई थीं कि यह पद अनुसूचित जनजाति (ST) की महिला के लिए आरक्षित होगा, क्योंकि उस कैटेगरी की दोनों योग्य उम्मीदवार उद्धव ठाकरे की पार्टी की थीं।
ड्रॉ ने शिवसेना (UBT) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, क्योंकि पिछले हफ्ते नागरिक चुनाव परिणामों के बाद, पूर्व राज्य मुख्यमंत्री और सेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अगर भगवान चाहेंगे तो शहर में उनकी पार्टी का मेयर होगा।
सेना (UBT) को उम्मीद थी कि अगर ड्रॉ में BMC में मेयर के लिए ST महिला का नाम आता तो किस्मत उनका साथ देती। ST कैटेगरी की सिर्फ दो महिला उम्मीदवार हैं, दोनों ठाकरे की पार्टी से हैं।
कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी आरोप लगाया कि लॉटरी सिस्टम फिक्स था।
NCP बोली- पूरी आरक्षण प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई
मेयर पद के लिए इस्तेमाल की जा रही लॉटरी सिस्टम पर, NCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा, “पूरी आरक्षण प्रक्रिया नियमों और विनियमों के अनुसार की गई थी। शिवसेना (UBT) को आपत्ति थी कि बृहन्मुंबई नगर निगम के लिए आरक्षण OBC श्रेणी में होना चाहिए था।”
पूर्व मेयर बोलीं- ओबीसी आदिवासी समुदायों के साथ अन्याय किया
मेयर पद के लिए इस्तेमाल की जा रही लॉटरी सिस्टम पर, शिवसेना UBT नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, “आपने OBC और आदिवासी समुदायों के लिए सर्टिफिकेट जारी नहीं किए हैं। आपने मुंबई में उनके साथ अन्याय क्यों किया है।”
29 नगर निगम में रिजर्वेशन की पूरी लिस्ट
1. छत्रपति संभाजीनगर: सामान्य 2. नवी मुंबई: सामान्य (महिला) 3. वसई-विरार: सामान्य 4. कल्याण-डोंबिवली: अनुसूचित जनजाति 5. कोल्हापुर: ओबीसी 6. नागपुर: सामान्य (महिला) 7. बृहन्मुंबई: सामान्य (महिला) 8. सोलापुर: सामान्य 9. अमरावती: सामान्य 10. अकोला: ओबीसी (महिला) 11. नासिक: सामान्य (महिला) 12. पिंपरी-चिंचवड़: सामान्य 13. पुणे: सामान्य (महिला) 14. उल्हासनगर: ओबीसी 15. ठाणे: अनुसूचित जाति 16. चंद्रपुर: ओबीसी (महिला) 17. परभणी: सामान्य 18. लातूर: अनुसूचित जाति (महिला) 19. भिवंडी-निजामपुर: सामान्य 20. मालेगांव: सामान्य (महिला) 21. पनवेल: ओबीसी 22. मीरा-भायंदर: सामान्य (महिला) 23. नांदेड़- वाघाला: सामान्य (महिला) 24. सांगली-मिराज-कुपवाड: सामान्य 25. जलगांव: ओबीसी (महिला) 26. अहिल्यानगर: ओबीसी (महिला) 27. धुले: सामान्य (महिला) 28. जालना: अनुसूचित जाति (महिला) 29. इचलकरंजी: ओबीसी
चंद्रपुर में 5वीं बार महिला महापौर होगी
चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार पांचवीं बार एक महिला बनेगी। चंद्रपुर नगर निगम बनने के बाद से ही चंद्रपुर में कोई भी पुरुष महापौर नहीं रहा है।
8 नगर निगम के लिए OBC कैटेगरी के लिए लॉटरी निकली
पनवेल, इचलकरंजी, चंद्रपुर, जलगांव, अकोला, अहिल्यानगर, उल्हासनगर और कोल्हापुर नगर निगमों में ओबीसी कैटेगरी के पर्ची निकाली गई है।
जालना और लातूर में महापौर अनुसूचित जाति की महिला होगी
जालना और लातूर में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है।
दोनों नगर निगम में अनुसूचित जाति की महिलाएं ही महापौर होंगी।
ठाणे नगर निगम अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए रिजर्व
ठाणे नगर निगम के महापौर पद अनुसूचित जाति (एससी) कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में छत्रपति संभाजीनगर, जलगांव, चंद्रपुर, धुले और पिंपरी-चिंचवड शहरों के नाम शामिल किए गए।
मुंबई में ST रिजर्वेशन लागू नहीं, कल्याण-डोंबिवली में ST का मेयर होगा
कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम के महापौर का पद अनुसूचित जनजातियों, यानी अनुसूचित जनजाति कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है। मुंबई नगर निगम में महापौर के पद के लिए अनुसूचित जनजाति आरक्षण लागू नहीं होगा।
पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर शिवसेना (UBT) पार्षदों की लीडर होंगी
शिवसेना (UBT) की पार्षद और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की नई चुनी गई जनरल बॉडी में पार्टी का नेता नियुक्त किया गया। यह फैसला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने लिया, जिसने 227 सदस्यों वाली BMC में 65 सीटें जीती हैं।
लॉटरी सिस्टम शुरू होने से पहले वे भी
15 नगर निगम में महिला महापौर चुनी जाएंगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के नियम लागू किए गए हैं। इसके अनुसार, राज्य की कुल 29 नगरपालिकाओं में से 15 में महिलाएं महापौर होंगी। महिलाओं के लिए आरक्षित 15 सीटों में से 4 में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण होने की संभावना है, जबकि 9 में ओपन कैटेगरी की महिलाओं के लिए आरक्षण होने की संभावना है। बाकी सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए बारी-बारी से आरक्षित की जाएंगी।
संजय राउत बोले- राज ठाकरे फैसले से नाराज
MNS और शिवसेना का साथ आना उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के लिए झटका है। 15 जनवरी को हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में MNS और शिवसेना (UBT) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने दावा किया कि राज ठाकरे इस फैसले से नाराज हैं
