Headlines

UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे​​​​​​​:गोरखपुर में NDRF तैनात, मुंबई में 10 घंटे में 101mm बारिश; 13 राज्यों में अलर्ट

देश का मानसून ट्रैकर

UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे​​​​​​​:गोरखपुर में NDRF तैनात, मुंबई में 10 घंटे में 101mm बारिश; 13 राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली2 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। NDRF, SDRF और PAC की टीम 100 नावें लगाकर राहत-बचाव के काम में जुटी है।

गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट के गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदल दी गई है। आज आरती 4 फीट पीछे होगी। उधर, बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

इसके अलावा मुंबई में गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी कई घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई।

गुजरात के पोरबंदर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को फायर ब्रिगेड ने बचाया। शिमला आइस फैक्ट्री और रोकाडिया हनुमान मंदिर के पास के इलाके से एक विकलांग दंपती और 13 अन्य लोगों को पानी में डूबे हुए घरों से निकाला गया।

उधर कर्नाटक में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। शिगांव के मदापुरा गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने शुक्रवार को 8 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 5 राज्यों मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024