Headlines

एशिया कप के सुपर-4 में SL vs BAN:कुसल मेंडिस ने छक्के से खाता खोला, निसांका ने लगातार 3 चौके लगाए; श्रीलंका 36/0

LIVE

एशिया कप के सुपर-4 में SL vs BAN:कुसल मेंडिस ने छक्के से खाता खोला, निसांका ने लगातार 3 चौके लगाए; श्रीलंका 36/0

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले
पथुम निसांका ने शोरिफुल के ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। (फोटो ACC)

एशिया कप 2025 का पहला सुपर-4 मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 36/0 है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं।

लिटन दास ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे, क्योंकि हमने पिछला मैच भी चेज करते हुए जीता था। साथ ही मैं पिच को लेकर श्योर नहीं हूं। हम 2 बदलाव के साथ उतर रहे हैं।

वहीं, श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने बताया कि श्रीलंकाई टीम में बदलाव नहीं हुआ है। दोनों टीमें ग्रुप-बी में टॉप-2 पोजिशन पर रहीं, इस कारण अगले राउंड में पहुंचीं। ग्रुप स्टेज में दोनों के बीच मैच को श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता था। मैच का स्कोरबोर्ड

लीग स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन देखिए

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे और नुवान थुषारा।
  • बांग्लादेश : लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, मेहदी हसन, नसुम अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

निसांका ने शोरिफुल के ओवर में लगातार चौके लगाए

तीसरे ओवर में ओपनर पथुम निसांका ने शोरिफुल इस्लाम के ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। उन्होंने चौथी बॉल पर पुल, पांचवीं और छठी बॉल पर ड्राइव करके चौके लगाए। इस ओवर से 15 रन आए।

13 मिनट पहले

कुसल मेंडिस ने छक्के से खाता खोला, पहले ओवर से 8 रन आए

श्रीलंकाई ओपनर कुसल मेंडिस ने छक्के के साथ अपना खाता खोला है। शुरुआती दो बॉल पर उन्हें शोरिफुल इस्लाम ने थोड़ा परेशान किया, लेकिन फॉर्म में चल रहे मेंडिस को बॉल समझने में समय नहीं लगा। उन्होंने लेग स्टंप के बाहर जाती बॉल को फाइन लेग बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। पहले ओवर से 8 रन आए।

22 मिनट पहले

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 देखिए

23 मिनट पहले

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। लिटन दास ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे, क्योंकि हमने पिछला मैच भी चेज करते हुए जीता था। साथ ही मैं पिच को लेकर श्योर नहीं हूं। हम 2 बदलाव के साथ उतर रहे हैं।

वहीं, श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने बताया कि श्रीलंकाई टीम में बदलाव नहीं हुआ है।

07:17 PM20 सितम्बर 2025

टी-20 में 22वीं बार होगा सामना

टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका और बांग्लादेश की भिड़ंत पिछले कुछ सालों में कई बार रोमांचक रही है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 21 मुकाबले खेले गए, जिनमें श्रीलंका ने 13 बार जीत दर्ज की, जबकि बांग्लादेश ने 8 मैच अपने नाम किए।

आंकड़ों के लिहाज से श्रीलंका का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश ने भी कड़ी चुनौती दी है और कई बार बड़े मैचों में श्रीलंका को हराकर अपनी ताकत साबित की है। दोनों टीमें एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में तीन बार आमने-सामने हुईं। दो बार श्रीलंका और एक बार बांग्लादेश को जीत मिली।

07:17 PM20 सितम्बर 2025

निसांका टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर

श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बैटर पथुम निसांका टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 124 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। टीम में कप्तान चरिथ असलंका, ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा और नुवान थुषारा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। थुषारा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

07:17 PM20 सितम्बर 2025

लिटन दास ने एक अर्धशतक लगाया

लिटन दास बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं। वे इस टूर्नामेंट में टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टीम को उनसे आज भी अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी। रिशाद हुसैन टीम के टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 4 विकेट लिए हैं।

07:16 PM20 सितम्बर 2025

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

  • श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा/दुनिथ वेल्लालागे और नुवान थुषारा।
  • बांग्लादेश : लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, नुरुल हसन सोहन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद।
07:15 PM20 सितम्बर 2025

टॉस जीतकर पहले बॉलिंग कर सकती हैं दोनों टीमें

दुबई की पिच बल्लेबाजी के लिए धीमी रहती है, लेकिन रात के समय ओस आ जाने के कारण दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है। ऐसे में दोनों ही टीमें टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करना पसंद कर सकती हैं।

यहां अब तक 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। 48 मैचों में पहले बैटिंग और 50 में चेज करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की। श्रीलंका ने टूर्नामेंट में तीनों मैच चेज करते हुए जीते हैं, ऐसे में टीम टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024