कांग्रेस ने शुक्रवार (29 मार्च) को 5 कैंडिडेट्स घोषित किए। यह पार्टी की 9वीं लिस्ट है। इसमें राजस्थान के 2 कैंडिडेट के नाम बदले गए और कर्नाटक से 3 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है।
राजस्थान के राजसमंद से अब डॉ. दामोदर गुर्जर और भीलवाड़ा से डॉ. सीपी जोशी को उतारा गया है। वहीं, कर्नाटक के बेल्लारी से ई तुकाराम, चामराजनगर से सुनील बोस और चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट दिया है।
कांग्रेस अब तक देशभर में 212 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी ह
सीपी जोशी तैयार नहीं थे, वरिष्ठ नेताओं के समझाने पर चुनाव लड़ने को तैयार हुए
दरअसल, सीपी जोशी पहले चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थे। सुदर्शन सिंह रावत के टिकट वापस करने और एक भी ब्राह्मण चेहरे को टिकट नहीं देने से गलत मैसेज जाता देख कांग्रेस ने रणनीति बदली। सीपी जोशी का नाम तो सबने सुझा दिया, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मनाना भी जरूरी था।
इसके लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया। इसमें दिल्ली से भी कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सीपी जोशी को मनाने का प्रयास किया। इसके बाद सीपी जोशी को टिकट देने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा गया।
राजस्थान में कांग्रेस तीन सीटों पर प्रत्याशी बदल चुकी
कांग्रेस में अब तक तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले जा चुके हैं। जयपुर, भीलवाड़ा और राजसमंद सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। आरएसएस समर्थक संस्था जयपुर डायलॉग्स से कनेक्शन विवाद में जयपुर से उम्मीदवाार बनाए गए सुनील शर्मा ने टिकट लौटा दिया था, जिसके बाद प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया गया था।
अब भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर की जगह सीपी जोशी को टिकट दिया है। राजसमंद से उम्मीदवार सुदर्शन रावत ने एक दिन पहले टिकट सरेंडर कर दिया था। उनकी जगह दामोदर गुर्जर को राजसमंद से टिकट दिया है।
ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में 4 राज्यों के 14 नाम:शिवराज के सामने प्रताप भानु, कंगना पर बयान देकर विवाद में आईं श्रीनेत का टिकट कटा
कांग्रेस ने 27 मार्च की रात 4 राज्यों के 14 प्रत्याशियों का ऐलान किया। इसमें मध्य प्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य के सामने राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत का टिकट काट दिया है। 2019 में उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था, पर हार गई थीं। पूरी खबर पढ़ें…
