BJP ने पिछले दिनों बिहार की 17 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में 4 पुराने चेहरों का टिकट काटा गया था। इनमें से एक नाम अश्विनी चौबे का था। बताया गया कि उनके खिलाफ क्षेत्र में भारी एंटी इनकंबेसी थी और इस कारण उन्हें बेटिकट कर दिया गया
- अश्विनी चौबे की जगह भाजपा ने मिथलेश तिवारी को बक्सर से उम्मीदवार बनाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अश्विनी चौबे फूट-फूटकर रोते दिखाई देते हैं।
- दावा किया जा रहा है कि बक्सर से टिकट कटने से दुखी अश्विनी चौबे इतने भावुक हो गए कि फूट-फूटकर रोने लगे। इस दावे से जुड़े ट्वीट्स हमें कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड एक्स अकाउंट्स पर देखने को मिले।
RJD से जुड़े आलोक चिक्कू नाम के एक वेरिफाइड यूजर ने ट्वीट किया- अश्विनी चौबे के एक एक आंसू का बदला लेगा ब्राह्मण समाज, भाजपा ने अश्विनी चौबे का टिकट काटकर बिहार के ब्राह्मणों का अपमान किया है। ब्राह्मण समाज स्वाभिमानी समाज है वो ऐसी पार्टी को कभी वोट नहीं करेगा जिसने उसके प्रिय नेता को सार्वजनिक जगह पर रोने को मजबूर कर दिया हो। (अर्काइव ट्वीट)
देखें ट्वीट:
Rofl Lalu नाम के वेरिफाइड एक्स अकाउंट ने ट्वीट किया-
बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया गया । चौबे जी रो रहे हैं, बहुत आहत हैं, लेकिन मजाल है जो पार्टी के खिलाफ बगावत कर दें या किसी और पार्टी की तरफ मुंह कर लें। बगावत तो बहुत दूर की बात है, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पाएंगे। 1-2 दिन में चौबे जी का बयान आएगा कि वो एक्टिव पॉलिटिक्स से संन्यास ले रहे हैं ।
गौतम गंभीर, हर्षवर्धन, वीके सिंह और जितने भी मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए, अधिकतर लोगों का यही बयान आया है। आप इसे अनुशासन बोल सकते हैं, लेकिन यह अनुशासन नहीं, डंडा है। अगर पार्टी के खिलाफ कुछ बोले तो अभी तो सिर्फ टिकट ही कटा है , बाद में मॉर्निंग वॉक भी मुश्किल हो जाएगी। इसके बाद भी आपको लगता है कि देश में लोकतंत्र है ?? फिर तो आपने लोकतंत्र की परिभाषा ही बदल दी है। (अर्काइव ट्वीट)
देखें ट्वीट:
संतोष कुमार यादव नाम के एक्स यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- ब्राह्मण समाज के अश्विनी चौबे का टिकट काटकर BJP ने सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज का अपमान किया है। सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज भाजपा को हराकर इनके आंसुओं का बदला अवश्य लेगा। (अर्काइव ट्वीट)
देखें ट्वीट:
