Headlines

सीवान में नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट:पटाखा बनाने के दौरान धमाका, एक की मौत, सिर-पैर 20 फीट दूर गिरे

सीवान में नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट:पटाखा बनाने के दौरान धमाका, एक की मौत, सिर-पैर 20 फीट दूर गिरे

सीवान3 घंटे पहले

सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। इसमें एक की मौत हुई है। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक सुनी गई।

धमाका इतना जोरदार था कि मरने वाले का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए हैं। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के 50 साल के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है।

ब्लास्ट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमाके की वजह से घर भी गिर गया है। ये धमाका हुसैनगंज थाना इलाके में बडरम गांव में हुआ है। यहां से 7KM की दूरी पर नीतीश कुमार सभा कर रहे थे।

एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने घर को सील कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है।

ब्लास्ट के बाद की तस्वीरें देखिए…

धमाके में एक की मौत हुई है। मृतक को घेरकर खड़े लोग।
धमाके में मृतक का सिर और पैर अलग हो गया है।
पुलिस मौके पर पहुंची है। धमाके की जांच हो रही है।

2 KM दूर तक गई धमाके की आवाज

आसपास के लोगों ने बताया कि तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक गई। आसपास के लोगों के घरों के दरवाजे हिलने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि, हम लोग घर से बाहर निकले। देखा तो पास वाले घर से धुआं उठ रहा था। मलबा बिखरा पड़ा था।

धीर-धीरे भीड़ जुटने लगी। उस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। आज पटाखा बनाने के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। पूरा परिवार पटाखे बनाता था। कई बार शिकायत कभी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 4 साल पहले भी एक घर में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट हुआ था।

तालाब के पानी में हलचल होने लगीः स्थानीय

स्थानीय निवासी धनंजय प्रसाद ने बताया, ‘हम लोग खेत में थे तभी जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि तालाब का पानी भी हिल गया। 2018 में भी इसी मकान में इस तरह का कांड हुआ था । घर में पति-पत्नी ही रहते हैं।पटाखा फोड़ने का काम करते हैं।’

धड़ घर के पास पड़ा था सिर पीछे

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ब्लास्ट बहुत तेज था। धड़ घर के पास पड़ा था। सिर गिरकर घर के पीछे गिर गया। घर भी पूरी तरह गिर गया है। आसपास के घरों पर भी असर हुआ है। घर के सामने लगे पेड़-पौधे भी झुलस गए हैं। बॉडी की हालत ऐसी है कि पहचानना मुश्किल है की वो कौन है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है।
घटनास्थल की जांच करती FSL की टीम।

पुलिस ने इलाके को घेरा

ब्लास्ट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास इलाके को घेर लिया है। ब्लास्ट वाली जगह पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। जिसे पुलिस हटा रही है। पुलिस का कहना है कि, लगता है यहां अवैध तरीके से पटाखे का निर्माण हो रहा था। एक आदमी की मौत हो गई है। घर में कितने लोग थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटनास्थल की बात करें तो जहां बम ब्लास्ट हुआ है, वहां से 50 मीटर की दूरी पर मिडिल से लेकर हाई स्कूल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024