संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बुधवार सुबह संभल के हिंदूपुरा खेड़ा में उनके पार्थिव शरीर को आगे रखकर नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने कंधा दिया। बैंक्वेट हॉल से गरियासेर कब्रिस्तान शव लाया गया। यहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बर्क की पॉपुरैलिटी को देखते हुए प्रशासन ने चौधरी सराय चौराह से कब्रिस्तान से करीब 4 किमी तक रूट डायवर्ट कर दिया था। सिर्फ VIP वाहनों की एंट्री थी। बर्क के आखिरी दर्शन में 60 हजार से ज्यादा लोग जुटे। जब उनका जनाजा कब्रिस्तान के लिए रवाना हुआ, तो 4 किलोमीटर तक पैर रखने की जगह नहीं थी। महिलाएं-बच्चे ने छतों पर चढ़कर उनके अंतिम दर्शन किए।
94 साल के बर्क का मंगलवार को निधन हुआ था। 20 दिन पहले किडनी में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह 9 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। करीब 9.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को संभल के बैंक्वेट हॉल लाया गया।
रात में पार्थिव शरीर को नहलाने के लिए घर ले गए थे। इसके बाद फिर से बैंक्वेट हॉल लेकर आए थे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रेशखर आजाद और सपा नेता धर्मेंद्र यादव, एचटी हसन, पिंकी यादव और बर्क की ख़िलाफत करने वाले संभल विधायक इकबाल महमूद भी पहुंचे थे।
