80 साल के बुजुर्ग की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मौत हो गई थी। गुरुवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस मामले में एअर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, बुजुर्ग ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी, जो एअर इंडिया ने पूरी नहीं की। पैदल चलकर जाने के कारण बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी एयरलाइंस ने 16 फरवरी को दी थी।
