Headlines

केदारनाथ से एयरलिफ्ट किया जा रहा हेलिकॉप्टर गिराना पड़ा:रिपेयरिंग के लिए ले जा रहे थे, हवा में बैलेंस बिगड़ा तो पायलट ने सुरक्षित जगह ड्रॉप किया

केदारनाथ से एयरलिफ्ट किया जा रहा हेलिकॉप्टर गिराना पड़ा:रिपेयरिंग के लिए ले जा रहे थे, हवा में बैलेंस बिगड़ा तो पायलट ने सुरक्षित जगह ड्रॉप किया

रुद्रप्रयाग2 घंटे पहलेलेखक: पंकज राणा
हेलिकॉप्टर के गिरने का यह वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था।

केदारनाथ से एयरलिफ्ट किए जा रहे हेलिकॉप्टर को शनिवार सुबह करीब 8 बजे गिराना पड़ गया। केस्ट्रल एविएशन के इस हेलिकॉप्टर को रिपेयरिंग के लिए MI-17 एयरक्राफ्ट से एयरलिफ्ट किया जा रहा था।

एयरलिफ्ट के दौरान तेज हवा के चलते MI-17 का बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद पायलट ने हादसे की आशंका को देखते हुए इसे सुरक्षित जगह ड्रॉप कर दिया।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हवा और हेलिकॉप्टर के वजन से MI-17 का बैलेंस बिगड़ा था। इसके बाद पायलट ने थारू कैंप घाटी में खाली जगह हेलिकॉप्टर को ड्रॉप कर दिया। यहां आबादी नहीं है।

ड्रॉप किए गए केस्ट्रल एविएशन के हेलिकॉप्टर की 24 मई को केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। तभी से यह यह हेलीपैड पर खड़ा था। इसे रिपेयरिंग के लिए आज सुबह गौचर एयरबेस ले जा रहे थे।

हेलिकॉप्टर हादसे की तस्वीरें…

यह तस्वीर तब की है, जब हेलिकॉप्टर को हैलीपैड से बांधकर उठाया जा रहा था।
लिनचोली के पास नदी के किनारे गिरने के बाद हेलिकॉप्टर टूटकर बिखर गया।
SDRF की टीम ने एहतियातन हेलिकॉप्टर के मलबे और आस-पास पड़ताल की।

अधिकारी बोले- हेलिकॉप्टर को ड्रॉप करना जरूरी था
राहुल चौबे ने बताया, ” बैलेंस बिगड़ने के बाद MI-17 पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सेफ जगह पर हेलिकॉप्टर को ड्रॉप कर दिया। अगर ऐसा ना किया जाता तो हादसा हो सकता था। MI-17 एयरक्राफ्ट को भी नुकसान पहुंच सकता था। ड्रॉप किए गए हेलिकॉप्टर में कोई पायलट नहीं था और ना ही कोई सामान।”

3 महीने पहले हवा में 8 बार लहराया, 6 पैसेंजर थे, इमरजेंसी लैंडिंग हुई

तस्वीर 24 मई की है, जब यह हेलिकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी के कारण हवा में लहरा गया था।

केस्ट्रल एविएशन का हेलिकॉप्टर 24 मई को तमिलनाडु के 6 पैसेंजर लेकर केदारनाथ जा रहा था। इसे कैप्टन कल्पेश उड़ा रहे थे। हेलिपैड से 100 मीटर पहले इसका बैलेंस बिगड़ गया। हवा में 8 बार लहराने के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 3 महीने से यह केदारनाथ में ही खड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024