संसद में अडाणी-संभल हिंसा पर विपक्ष का प्रदर्शन:सपा-TMC का किनारा; अखिलेश बोले- UP में चुनाव था, इसलिए संभल में हिंसा हुई
संसद के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को छठवां दिन है। सदन शुरू होने से पहले विपक्षी INDIA ब्लॉक के नेताओं ने अडाणी और उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए। सपा और TMC…
