राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं आएगा:भाजपा सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया, कहा- वे गुमराह कर रहे
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकार राहुल के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाएगी। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए।
हालांकि, बीजेपी उनके (राहुल) भाषण से आपत्तिजनक हिस्से हटाने को लेकर अब भी अड़ी हुई है, क्योंकि उन्होंने अब तक अपने आरोपों को लेकर सबूत पेश नहीं किए हैं। बीजेपी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने राहुल के बजट चर्चा के दौरान कहे गए कुछ अंशों को रिकॉर्ड से हटाने का औपचारिक नोटिस दिया है।
इससे पहले, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। रिजिजू ने दावा किया है कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं।
हालांकि प्रियंका ने कहा कि गालियां देने वाली बात झूठी है। उन्होंने किसी को नहीं उकसाया। वे चुपचाप थीं। आखिर में केवल शांति से अपनी बात रखी थी।
संसद के दोनों सदन में बजट चर्चा से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
वित्त मंत्री बोलीं- विपक्ष सच सुनते ही विरोध करने लगता है
चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे वित्त मंत्री को ध्यान से सुन रहे हैं, लेकिन तमिलनाडु के कर्ज को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव हैं और एआईएडीएमके के नेता, जिनका इस सदन से कोई संबंध नहीं है, उनके बयान दोहराए जा रहे हैं।
इस पर उपसभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि वित्त मंत्री सदन के एक सदस्य के सवाल का जवाब दे रही हैं। सीतारमण ने जवाब में कहा कि जब सच सामने रखा जाता है, तो विपक्ष के सदस्य अपनी सीटों से खड़े होकर विरोध करने लगते हैं और सुनना नहीं चाहते।
सीतारमण बोलीं- कांग्रेस महंगाई पर मगरमच्छ के आंसू बहाती है
निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा जिम्मेदारी से खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास पैसों का कोई ‘तालाब’ नहीं है। 2004-14 और 2014-25 की तुलना से साफ है कि पैसों का सही इस्तेमाल हुआ है और मोदी सरकार में राजकोषीय घाटा कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाती है। उसे खर्च की चिंता है, जबकि हमें नतीजों की। 2014 के बाद डीबीटी से गलत भुगतान रुके और करीब 48 लाख करोड़ रुपए सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए।
वित्त मंत्री ने कहा कि पहले के बजट में योजनाओं की घोषणा होती थी, लेकिन पैसा जारी नहीं होता था और अब उसी का आरोप हम पर लगाया जा रहा है। बजट बनाते समय अतीत से सीखने की बात होती है, लेकिन अगर अतीत खराब रहा हो तो उसे याद रखना आसान नहीं होता। उस दौर में ‘जॉबलेस ग्रोथ’ का नारा दिया जाता था, ऐसे में अतीत को भूलना आसान नहीं है। पिछला अनुभव इतना खराब रहा कि उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि मिडल क्लास को ‘सैंडविच’ बनाने का आरोप बेबुनियाद है। उनके पास इसका कोई सबूत नहीं है, जबकि हमारे पास आंकड़े हैं कि पिछले 10 वर्षों में मिडल क्लास की आय और स्थिति बेहतर हुई है। आज देश में पहले से ज्यादा लोग टैक्स दे रहे हैं। 2013-14 में टैक्स देने वालों की संख्या 5.26 करोड़ थी, जो 2024-25 में बढ़कर 12.13 करोड़ हो गई है।
लोकसभा कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
संसद में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का औद्योगिक संबंध सहिंता विधेयक 2026 पास
संसद में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का औद्योगिक संबंध सहिंता विधेयक 2026 पास हुआ।
प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी के खिलाफ भी प्रिविलेज मोशन लाया जाना चाहिए
मनसुख मांडविया बोले- विपक्ष केवल विरोध करने के लिए ही विरोध करता है
मनसुख मांडविया ने कहा कि विपक्ष केवल विरोध करने के लिए ही हर चीज का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सच्चा होता तो वो लोग सरकरा में होते। मोदी सरकार सच्ची है इसलिए जनता ने उन्हें सरकार में बिठाया है।
मनसुख मांडविया बोले- नए लेबर कोड का विरोध से ज्यादा समर्थन
नए लेबर कोड पर संसद में चर्चा के दौरान श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि जितने लोग आज हड़ताल कर रहे हैं उससे ज्यादा लोगों ने इसका समर्थन किया है।
PM ने बजट पर सीतारमण की स्पीच की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने इस साल के बजट से देश के आर्थिक बदलाव में कैसे योगदान मिलेगा, इसकी पूरी तस्वीर दी है।
केसी वेणुगोपाल बोले- राहुल जो बोलते हैं उसे रिकॉर्ड से हटा दिया जाता है
कांग्रेस MP केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमने स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश की। सरकार चेयर पर पूरी तरह से दबाव डाल रही है कि विपक्ष के सदस्यों को बोलने का मौका न दिया जाए। राहुल जी जो भी कहते हैं, उसे रिकॉर्ड से पूरी तरह हटा दिया जाता है। यह पार्लियामेंट सरकार के लिए चल रही है, विपक्ष के लिए नहीं। सरकार के राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाने पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने कौन सा प्रिविलेज तोड़ा है? पिछली बार उन्होंने उनकी मेंबरशिप खत्म कर दी थी। उसके बाद जो हुआ वह यह था कि लोगों ने उन्हें ज्यादा वोट दिए। अगर आप हमें फांसी देना चाहते हैं, तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। हम किसी भी मोशन से नहीं डरते, हम पार्लियामेंट में सच बोलते रहेंगे।
पीयूष गोयल बोले- राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं
लोकसभा LoP राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। वह पूरी तरह से गलत जानकारी फैलाते हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि US-इंडिया ट्रेड डील में भारत के हितों और भारतीय किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है। भारतीय किसानों के ज़्यादातर प्रोडक्ट, हमारी डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन और मक्का, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, संतरा, सब्जियां, इथेनॉल, तंबाकू, मीट, दालें, बाजरा, रागी- किसानों का लगभग 90-95% प्रोडक्ट US ट्रेड डील से बाहर है और जो भारत की ज़रूरत है, जिसे हम आज भी इंपोर्ट करते हैं, जिससे हमारे देश के किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि हमने ऐसी चीजों को अमेरिका के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत सोच-समझकर खोला है। एक तरह से किसानों के हितों में एक बहुत अच्छी US ट्रेड डील हुई है, लेकिन राहुल गांधी पार्लियामेंट में बैठकर इसके बारे में झूठ बोलते हैं और इसे ऑथेंटिकेट भी नहीं करते।
गोयल ने कहा कि मैं उनकी निंदा करता हूं, राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनके दूसरे साथी, चाहे वह DMK, समाजवादी पार्टी, TMC या कम्युनिस्ट पार्टी, ये सभी विकास के खिलाफ हैं। वे देश को तेजी से आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। वे यह नहीं देख सकते कि मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ रही है।
गिरिराज सिंह बोले- राहुल गांधी सबसे बड़े झूठे हैं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, देश में राहुल गांधी से बड़ा कोई झूठा नहीं है। वह देश में सिविल वॉर शुरू करना चाहते हैं, वह सच के मंदिर में झूठ बोलते हैं। PM मोदी के राज में किसानों के साथ कभी नाइंसाफी नहीं हो सकती। जब कृषि मंत्री और वाणिज्य मंत्री भी यही भरोसा दिला रहे हैं, तो आपके पास ऐसा क्या है जिसके आधार पर आप गलत जानकारी फैला रहे हैं? जब चीन, कंबोडिया और बरेली से जुड़ी आपकी फाइलें खुलेंगी, तो आपको पता चल जाएगा। भारत की जनता आपको पहचान चुकी है और आप दोबारा कभी सत्ता में नहीं आएंगे
सुप्रिया सुले बोलीं- हम श्रम कानून पर बहस कर रहे और देश में हड़ताल चल रही है
NCP(SP) सांसद सुप्रिया सुले ने नए श्रम कानून का विरोध किया। कहा जिनके लिए ये बहस हो रही वे आज हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि आज जो ये बिल लाया गया है वो किसानों, श्रमिकों के खिलाफ है।
दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू
लोकसभा में तीसरी बार दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सांसद बिल सदन पटल पर रख रहे हैं। संसद के बजट सत्र के पहले चरण का 13 फरवरी को आखिरी दिन है। इसके बाद सेशन ब्रेक होगा।
मीडिया पर भड़के राहुल बोले- आप देश के साथ अन्याय कर रहे
संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “क्या आज के लिए यही कोड वर्ड है? मुझे पहले से कोड वर्ड बता दो। कल यह ‘ऑथेंटिकेट’ था, और आज यह ‘प्रिविलेज मोशन’ है।”
उन्होंने कहा- क्या आप पूरी तरह से BJP के लिए काम नहीं करें, कम से कम थोड़ा ऑब्जेक्टिव काम करने की कोशिश तो करो, यह सच में शर्मनाक हो जाता है। यह बहुत ज्यादा है। आप जिम्मेदार लोग हैं। मीडिया के लोग हैं; आपकी जिम्मेदारी है कि आप ऑब्जेक्टिव रहें। आप बस उनकी दी हुई बात पर भरोसा नहीं कर सकते। हर दिन, अपना पूरा शो उसी पर चलाते हैं। आप इस देश के साथ अन्याय कर रहे हैं।”
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
प्रल्हाद जोशी बोले- राहुल गांधी नासमझ, पार्ट टाइम पॉलिटिशियन
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें एक नासमझ पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन कहा है। उन्होंने कल जो कहा, उसके लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है।
दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में सवाल किया था कि इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नाम एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में था।
प्रिविलेज मोशन पर राहुल मीडिया से बोले- आपको कीवर्ड्स मिलते हैं क्या
पहले भी खत्म हो चुकी है राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता
मार्च 2023 में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। उन्होंने 2019 के एक चुनावी भाषण में ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे होता है’ कहा था। इस मामले को सूरत कोर्ट ने मानहानि माना था। कोर्ट ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के तहत दो साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर सांसद की सदस्यता समाप्त हो जाती है।
सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त 2023 को उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगा दी थी जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने 7 अगस्त 2023 को उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी।
राज्यसभा में पहुंचे पीएम मोदी, सांसदों ने नारे लगाए
राहुल के खिलाफ प्रिविलेज मोशन, प्रियंका बोलीं- इनसे फर्क नहीं पड़ता
लोकसभा की कार्यवाही शुरू, चेयर पर संध्या राय मौजूद
दोपहर 12 बजे एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सांसद अपने बिल सदन में रख रहे हैं।
चिराग बोले- राहुल सिर्फ सदन में बोलने के लिए कुछ भी कहते हैं
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- “राहुल गांधी जिस तरीके से टिप्पणी करते हैं और मर्यादा छोड़कर सिर्फ सदन में बोलने के लिए कुछ भी कहते हैं। मैं मानता हूं वे गंभीर पद पर हैं और उन्हें अपनी पद की गंभीरता को समझना जरूरी है। ऐसे मुझे लगता है ये विशेषाधिकार प्रस्ताव एक अधिकार है हर किसी पास कि अगर कोई ऐसी बातें करता है जिसके कोई मायने नहीं हैं तो ऐसा कदम उठाया जा सकता है। अभी ये होगी या नहीं ये अभी कंफर्म नहीं है।”
सांसद रेखा शर्मा बोलीं- राहुल को पार्लियामेंट में लाना ही गलत था
पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू के लोकसभा LoP राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस फाइल करने पर, BJP सांसद रेखा शर्मा ने कहा, “जिस तरह से वह (LoP राहुल गांधी) हाउस में रुकावट डाल रहे हैं। वह बिना सोचे-समझे किसी का भी नाम ले लेते हैं और किसी को भी बदनाम कर देते हैं। उनके खिलाफ प्रिविलेज मोशन एक अच्छा कदम है।”
निशिकांत दुबे ने दिया नोटिस, राहुल की सदस्यता खत्म करने की मांग
निशिकांत दुबे ने कहा, “मैंने आज लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक मोशन पेश किया है कि कैसे वह सोरोस जैसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं, जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मैंने जो मोशन पेश किया है, उसमें मैंने रिक्वेस्ट की है कि राहुल गांधी की मेंबरशिप खत्म कर दी जाए और उन पर जिंदगी भर के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जाए।”
सब्सटेंसिव मोशन एक इंडिपेंडेंट, सेल्फ-कंटेन्ड प्रपोजल होता है जिसे लेजिस्लेटिव हाउस या असेंबली की मंजूरी के लिए पेश किया जाता है, जिसे किसी फैसले या राय को बताने के लिए ड्राफ्ट किया जाता है।
प्रियंका गांधी बोलीं- लोकसभा स्पीकर को गालियां देने वाली बात झूठ
पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमने किसी को गाली नहीं दी। 1-2 MP भड़क गए थे, और उन्होंने इसे जाहिर किया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं उन्हें बढ़ावा दे रही थी, जो कि झूठ है। मैं चुपचाप बैठी थी। आखिर में, मैंने शांति से कुछ बातें कहीं।”
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा में 7 मिनट तक विपक्ष ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। स्पीकर के मना करने के बावजूद वे वेल में पहुंच गए। इसके बाद स्पीकर ने लोकसभा को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
वीडियो मैसेज में रिजिजू का दावा- विपक्षी सांसदों ने गालियां दीं
किरेन रिजिजू ने शेयर किया ओम बिरला के चेंबर में हंगामे का वीडियो
किरेन रिजिजू ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। किरेन ने लिखा- “यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे कांग्रेस के एक MP ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस MP माननीय स्पीकर के चेंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और MP को कभी भी मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।”
लोकसभा की कार्यवाही शुरू, सदन में विपक्ष का हंगामा
लोकसभा में 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। स्पीकर चेयर पर केपी तेन्नेटी बैठे हैं। लेकिन विपक्ष लगातार नारेबाजी और हंगामा कर रहा है। विपक्षी सांसद वेल में पोस्टर लेकर पहुंच गए हैं। उनमें से कुछ को ‘ट्रेड डील वापस लो’ की मांग करते हुए नारे लगाते सुना गया।
यूएस ट्रेड डील पर संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
वित्तमंत्री ने कहा- देश को कांग्रेस ने 2013 में बेच दिया था
राहुल के आरोपों के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- कांग्रेसी कहते हैं कि मोदी ने सरेंडर कर दिया। मैं बताती हूं कि भारत को किसने बेचा। इसे कांग्रेस ने बेचा। बाली में जाकर सौदा करके आए थे। ट्रेड फेलिसिटेशन पर साइन करके आ गए थे। भारत के फायदे के लिए उसमें कुछ नहीं थी।
उन्होंने कहा कि किसानों के हक से समझौता करने वाली कांग्रेस है। मोदी ने 2014 में WTO में जाकर इसे सुधारा। ये गरीबों को राशन दे नहीं पा रहे थे और ये मोदी जी पर आरोप लगा रहे हैं।
संसद में पिछले 11 दिन की कार्यवाही पढ़ें…
11 फरवरी : राहुल गांधी बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए, सीतारमण बोलीं- बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से ₹10 ज्यादा महंग
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है। वित्त मंत्री सीतारमण ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के GST को लेकर आरोपों पर कहा- अभिषेक ने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक लोग GST दे रहे हैं। वह ये बातें कहां से ला रहे हैं। दूध के ऊपर कब जीएसटी लगा, पढ़ाई पर कब लगा?
