विमेंस वर्ल्डकप- मंधाना ने सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाए:80 रन बनाकर कैच आउट, प्रतिका की फिफ्टी; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत- 156/1
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी।
भारतीय ओपनर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत शुरुआत की। 26 ओवर के बाद टीम ने 1 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। प्रतिका रावल और हरलीन देओल पिच पर हैं। प्रतिका फिफ्टी लगा चुकी हैं।
स्मृति मंधाना 80 रन बनाकर आउट हुईं, उन्होंने प्रतिका के साथ 155 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। मंधाना ने सबसे तेज 5 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 2025 में 1 हजार वनडे रन भी बना लिए।
लाइव अपडेट्स
मंधाना 80 रन बनाकर आउट
स्मृति मंधाना ने 25वें ओवर में छक्का लगाने की कोशिश में कैच हो गईं। ओवर की तीसरी बॉल सोफी मोलेनिक्स ने गुड लेंथ पर ऑफ स्टंप की ओर फेंकी। मंधाना ने स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन डीप मिड-विकेट पोजिशन पर फीब लिचफील्ड के हाथों कैच हो गईं। मंधाना ने 66 गेंद पर 80 रन बनाए।
मंधाना के सबसे तेज 5 हजार वनडे रन पूरे
स्मृति मंधाना ने फिफ्टी लगाने के बाद वनडे क्रिकेट में अपने 5 हजार रन भी पूरे कर लिए। वे इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वालीं दुनिया की 5वीं और भारत की दूसरी ही प्लेयर बनीं। उनसे पहले मिताली राज ही ऐसा कर सकी थीं।
29 साल की मंधाना 5 हजार वनडे रन बनाने वालीं सबसे युवा विमेंस प्लेयर बनीं। उन्होंने 112वीं पारी की 5568वीं गेंद पर इतने रन बनाए। दोनों मामले में वे दुनिया की सबसे तेज प्लेयर बनीं। उनसे पहले वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ने 129 पारियां और न्यूजीलैंड की सूजी बैट्स ने 6182 गेंद पर 5000 वनडे रन पूरे किए थे।
प्रतिका ने भी फिफ्टी लगाई
21वें ओवर में ओपनर प्रतिका रावल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। ओवर की दूसरी बॉल पर उन्होंने किम गार्थ के खिलाफ सामने की दिशा में चौका लगाया और 69 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।
मंधाना ने फिफ्टी लगाई, प्रतिका के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप
भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने 19वें अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। किम गार्थ के खिलाफ ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया और 46 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। यह इस वर्ल्ड कप में मंधाना की पहली फिफ्टी है। इसी ओवर में स्मृति ने मंधाना के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर ली। यह दोनों के बीच वर्ल्ड कप में पहली ही शतकीय साझेदारी रही।
पिछले 10 ओवर में 64 रन बनाए
इंडिया विमेंस के ओपनर्स ने शुरुआती ओवर्स में विकेट नहीं गंवाए। फिर तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। 7 ओवर के बाद टीम के 26 रन ही थे। अगले 10 ओवर में टीम ने 64 रन बनाए और स्कोर 90 तक पहुंचा दिया।
पावरप्ले में भारत का स्कोर 58/0, ओपनर्स क्रीज पर
भारतीय ओपनर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में टीम को मजबूत शुरुआत दी है। 10 ओवर के पावरप्ले-1 में भारतीय टीम ने बगैर नुकसान के 58 रन बना डाले हैं। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल क्रीज पर हैं।
भारतीय ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप
भारतीय ओपनर्स ने 9वें ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली है। प्रतिका रावल ने एश्ले गार्डनर के ओवर की चौथी बॉल पर छक्का लगाया और ओपनिंग साझेदारी को 50 के पार पहुंचा दिया।
स्मृति मंधाना के वनडे में 600 चौके पूरे
