Headlines

सीएम ने रोड शो में गदा घुमाई:पटवारी ने कांग्रेस कैंडिडेट से पड़वाए पैर; चौथे चरण की 8 सीटों पर प्रचार थमा, 13 मई को वोटिंग

लोकसभा इलेक्शन के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। इस चरण में शामिल 8 लोकसभा सीट देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगोन (अजजा) एवं खंडवा में 13 मई को मतदान होगा।

प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रतलाम में रोड शो करते हुए गदा घुमाई। कहा- भगवान राम के राजतिलक के बाद अब विजयतिलक की और बढ़ रहे हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देवास में सभा को संबाेधित करते हुए कहा कि अगर मैं कुछ कहूंगा तो मुकदमा करा दिया जाएगा। इसी तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह समेत कई भाजपा नेताओं ने प्रचार किया।

रोड शो के पहले स्वागत के दौरान गदा घूमाते सीएम डॉ. मोहन यादव।

रतलाम: सीएम बोले-विजय तिलक की और बढ़ रहे

प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रतलाम में रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में सीएम ने गदा भी घुमाई। आमजनों पर फूलों की वर्षा की। शहर में अनेक स्थानों पर 100 से अधिक मंच सीएम के स्वागत में लगाए गए।

सीएम सुबह 11.10 पर प्लेन से बंजली हवाई पट्‌टी पर उतरे। यहां से वह शहरसराय स्थित शहीद चौक पहुंचे। यहां से खुले रथ में सवार हुए। रोड शो के समापन पर संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम के राजतिलक के बाद अब विजय तिलक की और बढ़ रहे है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसी जिन्ना की बात करते हैं।

चुनाव भारत में लड़ते है और पाकिस्तान की प्रंशसा करते है ऐसे कांग्रेस के गद्दारों को प्रदेश व देश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। यह चुनाव भारत के भविष्य का है। यह चुनाव दुनिया की तीसरे अर्थव्यस्था बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का चुनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024