Headlines

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया:200 वर्कर्स एकसाथ छुट्टी पर गए, सभी पर एक्शन की तैयारी; आज भी 85 उड़ानें कैंसिल

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया:200 वर्कर्स एकसाथ छुट्टी पर गए, सभी पर एक्शन की तैयारी; आज भी 85 उड़ानें कैंसिल

नई दिल्ली1 घंटे पहले
हाल ही में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 15 महीनों में 50 और विमान खरीदने की बात कही थी।

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक छुट्टी पर गए 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स में से 30 को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन ने बचे हुए कर्मचारियों से कहा कि आज शाम 4 बजे तक नौकरी पर लौट आएं। ऐसा न करने पर सबको निकाल दिया जाएगा।

ये सभी इम्पलॉई 7 मई की रात अचानक एक साथ छुट्टी पर चले गए थे। जिसकी वजह से मंगलवार रात और बुधवार को एयरलाइन को 100 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। आज यानी गुरुवार को भी अब तक 85 उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं।

सवाल-जवाब में पैसेंजर्स की परेशानी और एअर इंडिया एक्सप्रेस संकट

सवाल: कितने शहरों में फ्लाइट्स कैंसिल, कितने पैसेंजर्स प्रभावित?
जवाब: 
10 शहरों में। नई दिल्ली, श्रीनगर, गुवाहाटी, बेंगलुरु, गोवा, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कालीकट, कुन्नूर और कोझिकोड। 15 हजार से ज्यादा पैसेंजर्स प्रभावित हुए।

सवाल: क्या आज भी फ्लाइट्स कैंसिल होंगी, आगे क्या होगा?
जवाब: आज और आने वाले दिनों में कई उड़ानें कैंसिल की जाएंगी। एयरलाइन फ्लाइट्स की संख्या भी कम करेगी।

सवाल: परेशान हुए पैसेंजर्स के लिए एयरलाइन ने क्या किया?
जवाब: 
प्रभावित पैसेंजर्स को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को री-शेड्यूल्ड कर सकेंगे।

सवाल: आगे पैसेंजर्स को परेशानी ना हो, इसके लिए क्या किया?
जवाब: यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी, ताकि वे फ्लाइट कन्फर्म कर सकें। वेबसाइट पर चेक स्टेटस का ऑप्शन है। ग्लोबल कॉल सेंटर नंबर्स 080-46662222 080-67662222 भी हैं।

सवाल: देश और विदेश की कितनी फ्लाइट्स हैं?
जवाब: एयरलाइन के 70 प्लस एयरक्राफ्ट हैं। रोजाना 300 से ज्यादा और हफ्ते में 2500 फ्लाइट्स ऑपरेट की जाती है। देश के 31 और विदेश के 14 शहरों में फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं।

सवाल: संकट क्यों नहीं संभाला, फ्लाइट्स क्यों कैंसिल की जा रहीं?
जवाब: 
क्रू-मेंबर्स ने सिक लीव का ई-मेल करने के बाद मोबाइल बंद कर लिए थे, एयरलाइन उनसे संपर्क नहीं कर पाई। स्टाफ की कमी से उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी।

सवाल: कर्मचारी क्यों नाराज हैं?
जवाब: कर्मचारी संगठन (AIXEU) एअर इंडिया चेयरमैन चंद्रशेखरन से कहा था कि जनवरी, 2022 में टाटा ने टेकओवर किए, हालात बिगड़ गए। सैलरी का बड़ा हिस्सा PLI (प्रदर्शन का आधार) में चला गया। सीनियर भेदभाव बरतते हैं। प्रमोशन पॉलिसी ठीक नहीं। एआईएक्स कनेक्ट और विस्तारा का एअर इंडिया में मर्जर एअर इंडिया के मूल कर्मचारियों के खिलाफ है।

सवाल: संकट खत्म करने के लिए क्या कदम उठाया?
जवाब: एअर इंडिया मैनेजमेंट वर्कर्स यूनियंस से बातचीत कर रहा है। कोशिश है कि उड़ानें प्रभावित ना हों। कर्मचारी संगठन पीछे हटने और काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। चीफ लेबर कमिश्नर ने एयर इंडिया एक्सप्रेस यूनियन और कंपनी के CEO के साथ एक बैठक बुलाई है।

टाटा ग्रुप की विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ानें रद्द की थीं
टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ाने रद्द की थीं। वहीं, 160 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुई थीं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि, ‘विस्तारा फिलहाल पायलटों की कमी से जूझ रही है। ऐसे में उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया गया है। जब तक पायलट की कमी दूर नहीं हो जाती, तब तक लिमिटेड फ्लाइट्स ही ऑपरेट की जाएंगी। कैंसिल हुई फ्लाइट के यात्रियों को रिफंड भी देगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024