तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में आध्यात्मिक क्लास:स्पीकर ने पाप, पुण्य, मंदिर पर स्पीच दी; प्रिंसिपल का ट्रांसफर; CM बोले- हमारी साइंटिफिक सोच
तमिलनाडु के दो सरकारी स्कूलों में आध्यात्मिक क्लास को लेकर विवाद हो गया। मामला 5 सितंबर (टीचर्स डे) का है। चेन्नई के दो स्कूलों सैदापेट हाई स्कूल और अशोक नगर गर्ल्स हाई स्कूल में एक स्प्रिचुअल अवेकनिंग क्लास आयोजित की गई। परमपोरुल फाउंडेशन (एनजीओ) से एक स्पीकर स्कूल आए। उन्होंने जाति, वर्ग, पुण्य, पाप, मंदिर…
