Headlines

गाजियाबाद कोर्ट में जिला जज पर कुर्सियां फेंकी, चौकी फूंकी:सुनवाई के दौरान झड़प हुई, पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों को खदेड़ा

गाजियाबाद में जिला जज की कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान बवाल हो गया। जज अनिल कुमार और वकीलों में झड़प हो गई। इसके बाद वकीलों ने हंगामा कर दिया। जज पर कुर्सियां फेंक दी। पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों को लाठीचार्ज करके खदेड़ा। इससे गुस्साए वकीलों ने कचहरी की पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

दरअसल, वकील नाहर सिंह यादव ने जज से व्यक्ति की जमानत अर्जी दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी। इसी बात को लेकर उनकी जिला जज अनिल कुमार से कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि जिला जज डाइस से उतर कर नीचे आ गए।

इसके बाद जज और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जज ने फोन करके पुलिस और PAC बुलाई। वकीलों का आरोप है कि जिला जज कोर्ट रूम में उन्हें चारों तरफ से दरवाजे बंद करके पीटा गया। इसमें कइयों को चोट भी आई है। फिलहाल, कोर्ट में तनाव का माहौल है। कई थानों की पुलिस को कचहरी में लगाया गया है।

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024