Headlines

अखिलेश ने करहल से लालू के दामाद पर लगाया दांव:मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट; उपचुनाव में सपा ने 6 प्रत्याशियों को उतारा

अखिलेश ने करहल से लालू के दामाद पर लगाया दांव:मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट; उपचुनाव में सपा ने 6 प्रत्याशियों को उतारा

उत्तर प्रदेश35 मिनट पहले

सपा ने उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम के ऐलान कर दिए हैं। अखिलेश ने अपनी सीट करहल से भतीजे और पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। कानपुर की सीसामऊ सीट से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिया है। अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। प्रयागराज की फूलपुर सीट से मुज्तबा सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है।

मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रमेश बिंद की बेटी ज्योति को मझवां से टिकट दिया है। सपा ने जिन 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। उसमें मीरापुर, कुंदरकी, खैर और गाजियाबाद सदर की सीट शामिल है।

प्रत्याशियों की देखिए लिस्ट…

6 में से 4 प्रत्याशी सीट छोड़ने वालों के परिवार से ही फूलपुर और मझवां को छोड़ दिया जाए तो 4 सीटों पर परिवार के ही प्रत्याशी हैं। करहल की सीट अखिलेश के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। यहां से अखिलेश के परिवार से ही तेज प्रताप को टिकट दिया गया है।

इसी तरह सीसामऊ से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम को टिकट दिया है। इरफान पहले यहां से विधायक थे। सजा के बाद यह सीट खाली हुई थी। इसी तरह से फैजाबाद से अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हुई थी। अब अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिया है।

कटेहरी सीट विधायक लालजी वर्मा के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को टिकट दिया गया है।

3 OBC को टिकट, PDA फॉर्मूले का रखा ख्याल उपचुनाव में अखिलेश यादव ने PDA फॉर्मूले के तहत ही टिकट दिया है। 6 में से 3 उम्मीदवार OBC हैं। 2 मुस्लिम और 1 SC को टिकट दिया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुज्तबा सिद्दकी का है। 6 प्रत्याशियों में 3 प्रत्याशी युवा हैं। तेज प्रताप इससे पहले सांसद रह चुके हैं। अजीत प्रसाद और ज्योति बिंद का यह पहला चुनाव है। सपा की इस सूची को हरियाणा विधानसभा के नतीजा के इफेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस मांग रही थी मझवां-फूलपुर सीट, अखिलेश ने खारिज किया कांग्रेस ने जिन पांच सीटों की दावेदारी पेश की थी, उसमें मझवां और फूलपुर की सीट शामिल थी। इसके अलावा गाजियाबाद खैर और मीरापुर की डिमांड कांग्रेस ने सपा के सामने रखी थी। फिलहाल, अखिलेश ने कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया है।

10 सीटें किसके कब्जे में थी, क्यों खाली हुई थी, जानिए

भास्कर ने पहले ही बता दिए थे सपा उम्मीदवारों के नाम भास्कर ने 21 दिन पहले सर्वे में पब्लिश किया था। इसमें सभी उम्मीदवारों को नाम बता दिए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024