दिल्ली की एयर क्वालिटी गुरुवार को ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों (यानी पांचवीं क्लास तक) को अगले आदेश तक ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए।
गुरुवार को सीजन में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 424 दर्ज किया गया। ये 13 नवंबर के मुकाबले छह सूचकांक ज्यादा है। इससे हवा में सांस लेना और मुश्किल हो गया।
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों पर रोक लगा दी। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल, CNG वाहनों और BS-4 डीजल बसों को इससे छूट मिलेगी।
दिल्ली-NCR में निर्माण, तोड़फोड़ पर रोक
दिल्ली-NCR में निर्माण, खनन और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी।
दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्धनगर में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन भी नहीं चलेंगे।
इसके अलावा मशीन से सड़कों की सफाई की फ्रिक्वेंसी बढ़ाने और हैवी ट्रैफिक वाले रूट पर पीक आवर से पहले पानी का छिड़काव करने जैसे उपाय किए जाएंगे।
ये सभी प्रतिबंध और उपाय 15 नवंबर सुबह 8 बजे से लागू होंगे। इन्हें ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे फेज के तहत लागू किया जा रहा है।
दिल्ली में रोजाना पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
दिल्ली में रोजाना पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
राज्य सरकार ने कहा था- हम प्रतिबंध नहीं लगाएंगे
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार सुबह ही कहा था, ‘GRAP-3 के प्रतिबंध लागू नहीं किए जाएंगे।’ दिल्ली में सुबह 6 बजे दिल्ली के 31 इलाकों में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। सबसे ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 567 जहांगीरपुरी में दर्ज किया गया।
वेबसाइट फ्लाइटट्रेडर 24 के मुताबिक, धुंध (स्मॉग) के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 300 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई। फ्लाइट अराइवल में 17 मिनट, वहीं डिपार्टर में 54 मिनट की देरी हुई। भारी कोहरे की वजह से बुधवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट डायवर्ट की गई थीं।
दिल्ली में सबसे ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 567 जहांगीरपुरी में दर्ज किया गया।
प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क पहने
क्या होता है ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)
राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए GRAP को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। इसके तहत, अलग-अलग कदम उठाए जाते हैं।
GRAP-1: खराब (AQI 201-300)
GRAP-2: बहुत खराब (AQI 301-400)
GRAP-3: गंभीर ( AQI 401 से 450)
GRAP-4: बहुत गंभीर ( AQI 450 से ज्यादा)
आगे क्या: इन राज्यों में छाएगा बहुत घना कोहरा
यूपी और पंजाब में 15 नवंबर तक, हिमाचल में 18 नवंबर तक रात सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड में 16 नवंबर तक धुंध छाने की संभावना है।
दावा- दिल्ली में 69% परिवार प्रदूषण से प्रभावित
NDTV के मुताबिक, प्राइवेट एजेंसी लोकल सर्कल के सर्वे में दावा किया गया कि दिल्ली-NCR में 69% परिवार प्रदूषण से प्रभावित हैं। शुक्रवार को जारी की गई इस सर्वे रिपोर्ट में 21 हजार लोगों के जवाब थे। इसमें सामने आया कि दिल्ली-NCR में 62% परिवारों में से कम से कम 1 सदस्य की आंखों में जलन है।
वहीं, 46% फैमिली में किसी न किसी मेंबर को जुकाम या सांस लेने में तकलीफ (नेजल कंजेशन) और 31% परिवार में एक सदस्य अस्थमा की परेशानी है। पूरी खबर पढ़ें…
