Headlines

मानसून Live बिहार में बाढ़-बिजली गिरने से 13 की मौत:राजस्थान में 7 की जान गई, MP के 4 जिलों में बाढ़; लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ3 मिनट पहले बिहार में बीते 24 घंटे में बाढ़-बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से प्रदेश में 9 लोगों की जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा 5 मौतें बांका में हुई। वहीं, बाढ़ से गयाजी में 2, नालंदा और पटना में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। राजस्थान में भी बीते 1 दिन में बारिश की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई है। भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। भरतपुर में बिजली गिरने से पाली में बारिश में करंट लगने से 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे एक बार फिर लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया है। UP के बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर स्थित गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। वहीं, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 7 तस्वीरें… चंडीगढ़-मनाली हाईवे सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया। चंडीगढ़-मनाली हाईवे सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर का चित्रकोट वाटरफॉल में पानी बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर का चित्रकोट वाटरफॉल में पानी बढ़ गया है। ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए हैं। ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए हैं। राजस्थान के बूंदी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इसमें स्कूटी बह गई। राजस्थान के बूंदी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इसमें स्कूटी बह गई। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट में पानी भरने से कई मंदिर डूब गए हैं। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट में पानी भरने से कई मंदिर डूब गए हैं। राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। काशी में 80 फीट की बुद्ध प्रतिमा पर बिजली गिर गई, जिससे प्रतिमा का शिखर टूट गया। काशी में 80 फीट की बुद्ध प्रतिमा पर बिजली गिर गई, जिससे प्रतिमा का शिखर टूट गया। देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स

LIVE

सावन का पहला सोमवार आज:राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक, काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 1 सेकेंड का वक्त

नई दिल्ली12 मिनट पहले

सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। यहां हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। सावन महीने में यहां 80 लाख लोगों के आने का अनुमान है।

राजस्थान के जयपुर में चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे भगवान भोलेनाथ का 151 किलो गाय के घी से अभिषेक किया गया है। महंत शक्ति व्यास ने बताया- 3100 किलो आम से मंदिर की सजावट की गई है।

यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। रात से ही दर्शन जारी हैं। मंदिर के बाहर कांवड़ियों की 3 KM लंबी लाइन है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है।

इस लिंक के जरिए बाबा महाकाल का अभिषेक करें…

सावन का पहला सोमवार, महाकाल दर्शन सिर्फ भास्कर एप पर: अभिषेक करें, प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें; देखें पूरा मंदिर परिसर सिर्फ 90 सेकेंड में

इस लिंक के जरिए घर पर सावन सोमवार की पूजा विधि जानिए…

आज सावन का पहला सोमवार:घर पर ही करें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा, जानिए पूजन विधि और मंत्र

काशी में 50 हजार यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे।
देवघर में बैद्यनाथ मंदिर में अरघा से कांवरिया जलाभिषेक कर रहे हैं।
राजस्थान के ताड़केश्वर महादेव मंदिर को 3100 किलो ग्राम आम से सजाया गया है।
कानपुर में युवक 7 KM तक दंडवत करते हुए श्री आनंदेश्वर मंदिर पहुंचा।

सावन सोमवार के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

उत्तराखंड के ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर का ड्रोन फुटेज

12:45 PM14 जुलाई 2025

तमिलनाडु: सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में कुंभाभिषेक का आयोजन

तमिलनाडु के तिरुप्परनकुंद्रम में सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में सोमवार सुबह 5:25 से 6:10 बजे तक कुंभाभिषेक (प्रतिष्ठा समारोह) आयोजित किया गया।

सुब्रमण्य स्वामी मंदिर को भगवान मुरुगन के छह निवासों में से पहला माना जाता है।

12:15 PM14 जुलाई 2025

झारखंड: जमशेदपुर में भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया

11:49 AM14 जुलाई 2025

नासिक के कपालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024