Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:UP में 80 गांव बाढ़ प्रभावित, 24 घंटे में 7 की मौत; राजस्थान समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। मानसून आधा बीतने के बाद भी कई इलाकों में गर्मी-उमस है। दिल्ली में 21 अगस्त को 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इधर, मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (22 अगस्त) को 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़े हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। 10 जिलों के 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बलिया में गंगा, बाराबंकी में घाघरा, सिद्धार्थनगर में राप्ती और गोंडा में क्वनो नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

राजस्थान में मानसून दोबारा एक्टिव हो गया है। बुधवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा बरसात हुई। राज्य में अगले एक हफ्ते तक मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश: राज्य में बुधवार को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। लगातार बारिश की वजह से उज्जैन में क्षिप्रा नदी में बाढ़ आ गई। चक्रतीर्थ श्मशान घाट तक नदी का पानी आ गया। यहां जल रही चिता आधी डूब गई। अंतिम संस्कार कर रहे लोगों को शव छोड़कर ऊंचाई पर जाना पड़ा। लो प्रेशर एरिया के स्ट्रॉन्ग होने से 23 -24 अगस्त को पूरे MP में बारिश होने के आसार हैं। IMD भोपाल के मुताबिक, इन दोनों दिन प्रदेश के 26 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

उज्जैन में क्षिप्रा नदी का पानी आने के चलते लोगों को चिता छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाना पड़ा।

बिहार: बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़कर अलर्ट पॉइंट के पास पहुंचा गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, नदी का जलस्तर 58.90 मीटर पर पहुंचा है। नदी में जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अभी एक हफ्ते पहले नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के साथ ही घटने लगा था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी जिले के दियारा क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024