Headlines

राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका:स्पीकर ने माइक बंद कराया, जनरल नरवणे की किताब के 9 पॉइंट, जिस पर हंगामा हुआ

राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका:स्पीकर ने माइक बंद कराया, जनरल नरवणे की किताब के 9 पॉइंट, जिस पर हंगामा हुआ

नई दिल्ली12 मिनट पहले
राहुल ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखी।

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख सीमा में पहुंच गए थे।

राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका।

राहुल करीब 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश करते रहे। इसके बाद स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दोपहर 3 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल ने बोलना शुरू किया। लेकिन हंगामे के चलते महज 9 मिनट बाद ही कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। शाम 4 बजे भी कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा हुआ और 11 मिनट बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में क्या हुआ, सिलसिलेवार पढ़िए…

  • राहुल गांधी ने सदन में कहा, डोकलाम में चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे। मैं यह बात एक मैगजीन के आर्टिकल के हवाले से कह रहा हूं। जिसमें पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब (मेमॉयर) को कोट किया गया है।
  • राजनाथ सिंह खड़े हुए और बोले, ‘अगर ये बातें प्रकाशित हुई हैं तो इसका जिक्र करें नहीं तो छोड़ दें।’
  • राहुल बोले- ‘आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। 4 चीनी टैंक भारत की धरती पर आ रहे थे। वे कुछ 100 मीटर ही दूर थे।’
  • स्पीकर ओम बिरला ने कहा, राहुल जी आप सदन में नेता विपक्ष हैं। सांसद प्रियंका ने एक बात कही थी तो उन्होंने ऑथेंटिक स्तर पर प्रस्तुत किया था। आपसे भी यही अपील है’
  • राहुल ने कहा, ‘ये सौ प्रतिशत ऑथेंटिक है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल बताएं कि क्या यह प्रकाशित हुआ है या नहीं केवल इतना बताएं।’ लोकसभा में एनडीए और विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
  • ओम बिरला ने कहा कि रक्षामंत्री सही कह रहे हैं। आप सदन में इसका जवाब दें। आप सदन में है, विपक्ष के नेता हैं सही नियम से चलें।
  • राहुल ने कहा- नरवणे की किताब में रक्षामंत्री और प्रधानमंत्री का जिक्र है। मैं वही बता रहा हूं।
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जिस किताब के बारे में बोल रहे हैं वह किताब प्रकाशित नहीं हुई है।
  • अमित शाह ने बताया कि वह मैग्जीन की रिपोर्ट है, नरवणे जी ने ऐसा नहीं कहा है। मैगजीन तो कुछ भी लिख सकता है।
  • ओम बिरला ने कहा कि अखबार की कटिंग ही सदन में चल सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं रख सकते।
  • राहुल ने कहा, ये सब नरवणे ने कहा है। उनकी किताब को प्रकाशित नहीं करने दिया गया है।
  • अमित शाह ने कहा- राहुल ने खुद कह दिया है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। अब बात ही खत्म हो जाती है। जो बुक पब्लिश ही नहीं है उसका जिक्र कैसे कर सकते हैं।
  • ओम बिरला ने माइक का कंट्रोल बंद करने का निर्देश दिया
  • राजनाथ बोले- सदन के नियमों का उल्लंघन न करें राहुल जी।
  • राजनाथ सिंह ने कहा- मैं केवल यह चाहता हूं कि राहुल जी वह किताब ले आएं मैं देखना चाहता हूं। मैं दावे से कह रहा हूं कि वह किताब पब्लिश ही नहीं है।
  • राहुल गांधी ने कहा- एक मैगजीन है उसमें एक आर्टिकल है मैं उसको कोट कर रहा हूं।
  • राजनाथ ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन में इस मुद्दे पर बोलने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए।
  • अखिलेश यादव ने कहा, चीन का सवाल सेंसेटिव है। अगर देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तो राहुल जी को पढ़ने देना चाहिए।
  • किरेन रिजिजू ने कहा- हम सुनने के लिए बैठे हैं। अध्यक्ष रूलिंग दे चुके हैं। लेकिन फिर भी वे पढ़ रहे हैं। ऐसे कैसे चलेगा।
  • ओम बिरला ने कहा- सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन नियम से चलें।
  • राहुल गांधी ने कहा, वे एमपी थे, वे हमारे चरित्र पर बोले थे। राजनीति पर नहीं। वे बोले कि हम एंटी नेशनल हैं।
  • अमित शाह ने कहा- मैंने तेजस्वी का भाषण ध्यान से सुना। उन्होंने विपक्ष की देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठाया। वे सरकारों की मंशा पर बोले हैं। राहुल गांधी कह रहे हैं कि हमारे चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। वे कह रहे हैं चाइनीज टैंक आए, इनको किसने बताया।

नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’, पब्लिश नहीं हुई राहुल गांधी संसद में जिस किताब के आधार पर डोकलाम में चीनी टैंक घुसने का दावा कर रहे हैं, वह पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने लिखी है। ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नामक यह किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। इसका हार्डकवर अप्रैल 2024 से ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर उपलब्ध है। किताब में चीन के साथ भारतीय सेना की 2020 की झड़पों के साथ-साथ अग्निवीर योजना को रिव्यू किया गया है।

2019 से 2022 तक सेना प्रमुख रहे नरवणे ने इंडियन एक्सप्रेस के इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी किताब पेंग्विन पब्लिशर ग्रुप को छपने के लिए दे दी है। अब यह प्रकाशन समूह और सरकार के बीच का मामला है। किताब रक्षा मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी गई है। एक साल से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसे पब्लिश करने की मंजूरी नहीं मिली है।

कांग्रेस ने किताब के पन्ने शेयर किए, चीनी टैंक घुसपैठ के वक्त का घटनाक्रम

कांग्रेस ने एक मैगजीन में पब्लिश आर्टिकल के पेज सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए। इसमें पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश बुक Four Stars of Destiny के अंश हैं। इसमें 31 अगस्त 2020 को लद्दाख सीमा पर भारत-चीन के बीच बने हालात का जिक्र है। बताया जब चीनी टैंक पूर्वी लद्दाख में बढ़ रहे थे तब क्या हुआ?

तारीख: 31 अगस्त, 2020

  • रात 8.15 बजे: भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी को फोन पर जानकारी मिली कि चीन की पैदल सेना के समर्थन के साथ चार चीनी टैंक पूर्वी लद्दाख में रेचिन ला की ओर जाती एक खड़ी पहाड़ी पगडंडी पर आगे बढ़ रहे हैं।
  • रात 8.15–8.30 बजे के बीच: लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को जानकारी दी। चीनी टैंक कैलाश रेंज पर भारतीय ठिकानों से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने चेतावनी के तौर पर एक रोशनी वाला गोला दागा, लेकिन इसका चीनी टैंकों पर कोई असर नहीं हुआ और वे आगे बढ़ते रहे।
  • रात 8.30 बजे के बाद: सेना प्रमुख नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से संपर्क कर स्पष्ट निर्देश मांगे।
  • रात 9.10 बजे: लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी ने फिर फोन किया। बताया गया कि चीनी टैंक अब दर्रे से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर रह गए हैं।
  • रात 9.25 बजे: सेना प्रमुख नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दोबारा फोन कर “स्पष्ट निर्देश” मांगे, लेकिन कोई फैसला नहीं मिला। इसी दौरान PLA कमांडर मेजर जनरल ल्यू लिन का संदेश आया, जिसमें तनाव कम करने का प्रस्ताव दिया गया—दोनों पक्ष आगे की गतिविधियां रोकें और अगले दिन सुबह 9.30 बजे स्थानीय कमांडरों की बैठक हो।
  • रात 10.00 बजे: नरवणे ने चीनी कमांडर का प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल तक पहुंचाया।
  • रात 10.10 बजे; नॉर्दर्न कमांड से फिर सूचना मिली कि चीनी टैंक नहीं रुके हैं और अब चोटी से सिर्फ 500 मीटर दूर हैं। जोशी ने बताया कि उन्हें रोकने का एकमात्र तरीका मीडियम आर्टिलरी से फायर खोलना है।
  • रात 10.10 बजे –10.30 बजे के बीच: सेना मुख्यालय में विकल्पों पर चर्चा होती रही। पूरा नॉर्दर्न फ्रंट हाई अलर्ट पर रखा गया।
  • रात 10.30 बजे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वापस फोन किया और बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। प्रधानमंत्री का निर्देश सिर्फ एक वाक्य में था- जो उचित समझो, वो करो।

नरवणे ने कहा, ‘यह पूरी तरह से एक सैन्य फैसला होने वाला था। मोदी से सलाह ली गई थी। उन्हें ब्रीफ किया गया था, लेकिन उन्होंने फैसला लेने से मना कर दिया था। अब पूरी जिम्मेदारी मुझ पर थी।’

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

04:23 PM2 फ़रवरी 2026

राहुल गांधी ने कहा- जब चीन हमारे सामने आ रहा था, तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ

राहुल ने मीडिया से कहा, “मैं सुरक्षा के मुद्दे पर सदन में बोलना चाहता था। पूर्व आर्मी चीफ ने राजनाथ सिंह से क्या कहा था। पता नहीं सरकार क्यों डरी हुई है। मैं पूर्व आर्मी चीफ की बात बताना चाहता था। नरवणेजी ने पीएम के बारे में, राजनाथ के बारे में एक आर्टिकल में लिखा है। मैं वो बोल रहा हूं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। चाइना हमारे सामने आ रहा था। तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ था।”

04:08 PM2 फ़रवरी 2026

जगदंबिका पाल ने राहुल से कहा- अगर आपको बोलना है तो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलें

पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा-‘नेता प्रतिपक्ष से आग्रह है कि और भी नेताओं को बोलना है। अब आप अपना भाषण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दें। गौरव गोगोई को पाल ने नसीहत दी की बैठे-बैठे अपनी बातें नहीं कहें। आप सदन की कार्यवाही से वाकिफ हैं। राहुल ने कहा, आपने मुझे बोलने की अनुमति। बहुत जरूरी मुद्दा है जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। सर, मैं नहीं समझ पा रहा हू कि इस विषय पर ऐसा किया है कि पीएम और गृह मंत्री सदन छोड़कर जा चुके हैं। पीठासीन- अगर आपको बोलना है तो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलें, जो बुक पब्लिश नहीं है उस पर क्यों बोल रहे हैं। कोई तथ्य नहीं है। कोई साक्ष्य नहीं है।

रिजिजू- देखिए, अभी अभी राहुल गांधी ने बोला कि गृह मंत्री यहां से चले गए। कोई जेल से भागने वाला शब्द कैसे यूज कर सकते हैं। ये बहुत गलत है। हम आपको सुनने के लिए बैठे हैं। राहुल- क्या भागना असंसदीय शब्द है। जगदंबिका- आप नेता प्रतिपक्ष होकर चेयर की बात नहीं मांनेंगे। मैं आपको बोलने का अलाऊ कर रहा हूं, क्या आपको पीठ के लिए कोई सम्मान नहीं है। आपको कौन अनुमति देगा ऐसे बोलने के लिए। राहुलजी आप बोलेंगे, नहीं तो मैं अखिलेश यादव को बोलने के लिए बुलाऊंगा। जगदंबिका ने वेणुगोपाल को फटकारा- बैठे-बैठे बोलने पर टोका।

04:04 PM2 फ़रवरी 2026

सदन की कार्यवाही फिर शुरू

स्पीकर ओम बिरला की जगह चेयर पर जगदंबिका पाल आए। उनके आते है विपक्ष ने हंगामा किया। इस पर जगदंबिका पाल ने कहा, मेरे आने से यहां का माहौल खुशनुमा हो गया है।

03:44 PM2 फ़रवरी 2026

राहुल बोले- 4 बजे फिर से अपनी बात रखूंगा

लोकसभा के 4 बजे तक स्थगित होने के बाद सदन के बाहर राहुल ने कहा कि मैं 4 बजे फिर से अपनी बात रखूंगा।

03:12 PM2 फ़रवरी 2026

हंगामा के बाद लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित

स्पीकर ओम बिरला ने कहा- आप सदन में उन तथ्यों पर बोलें जो देश हित में हैं।

किरेन रिजिजू- आप बार-बार ऐसी बात बोल रहे हैं जो ऑथेंटिक नहीं है। आप सेना को नीचा दिखा रहे हैं।

हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई 4 बजे तक स्थगित। कार्यवाही सिर्फ 9 मिनट चली।

03:08 PM2 फ़रवरी 2026

किरेन रिजिजू ने कहा- राहुल देश को नीचा दिखा रहे हैं

किरेन रिजिजू ने पूछा, ‘देश को नीचा दिखाकर क्या मिलेगा। हमारा आपका मतभेद हो सकता है। लेकिन आप ऐसी बात बता रहे हैं जिसका सोर्स नहीं है। किसने बताया आपको कि चाइनीज टैंक कहां खड़ा है। आप ऐसी चीज मत बोलिए जिससे हमारी सेना का मनोबल गिरेगा। पीएम भी थे। हम भी बैठे हैं। लेकिन आप नियम के तहत बोलें।’ राहुल गांधी ने कहा, ये बात 2020 में शुरु होती है। 4 टैंक हिंदुस्तान में….। इसके बाद फिर हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर बिरला ने कहा- आप नियमों के मुताबिक बोलें। मैं व्यवस्था दे चुका हूं। ऐसे काम नहीं चलेगा।

03:05 PM2 फ़रवरी 2026

राजनाथ ने कहा- राहुल को बोलने से रोका जाए

राहुल ने कहा, ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। हमारी सेना ईस्टर्न लद्दाख में थी। चीन की सेना वहां घुस गई। राजनाथ ने कहा, मैं जानना चाहता हूं कि राहुल जी को ये बातें कहां से पता चलीं वे बताएं। ये गुमराह कर रहे हैं इन्हें इस मसले पर बोलने से रोका जाए।

03:03 PM2 फ़रवरी 2026

राहुल की स्पीच शुरू, फिर डोकलाम चीन का जिक्र किया

राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक बेसिक मुद्दा उठा रहा था। जो चीन भारत के संबंधों पर था। मैं कहना चाहता था कि नरवणे जी ने क्या कहा था। इसके बाद किरण रिजिजू ने फिर टोका और कहा कि आप फिर से वही कहना शुरू हो गए हैं। कहने के लिए और भी बातें हैं।

02:51 PM2 फ़रवरी 2026

महुआ बोलीं- हम क्या प्रधानमंत्री की जय करने बस आए हैं

महुआ मोइत्रा ने कहा- तेजस्वी सूर्या जैसा कोई भी खड़ा होकर कुछ भी कह सकता है और उसकी तारीफ़ होती है। और फिर, जब हम विपक्ष के तौर पर कुछ कहने के लिए खड़े होते हैं, तो हमारे अधिकार छीन लिए जाते हैं और हमें बताया जाता है कि इस पर एक नियम है। वह कह रहे हैं कि नियम 349 कहता है कि आप सदन के कामकाज के अलावा कुछ भी नहीं कह सकते। आज सदन के कामकाज में राष्ट्रपति का अभिभाषण है, और राष्ट्रपति हर चीज़ के बारे में बात करते हैं। क्या आप मुझसे कह रहे हैं कि भारत-चीन संबंधों का ज़िक्र सदन में नहीं किया जा सकता? भारत-पाकिस्तान संबंधों का ज़िक्र सदन में नहीं किया जा सकता? भारत-अमेरिका संबंधों का ज़िक्र सदन में नहीं किया जा सकता? हमें किस बारे में बात करनी चाहिए? बैठ जाएं और जय प्रधानमंत्री करें? क्या हमें सदन में बस यही करना चाहिए?…”

02:43 PM2 फ़रवरी 2026

लोकसभा में हंगामे पर ओम बिरला के चेंबर में शाह-राजनाथ की मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संसद भवन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में मीटिंग करने पहुंचे हैं।

02:13 PM2 फ़रवरी 2026

राहुल के स्पीच पर हंगामा, कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी की स्पीच पर करीब 46 मिनट सदन में हंगामा हुआ। इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी।

02:09 PM2 फ़रवरी 2026

किरेन रिजिजू ने कहा- हम सुनना चाहते हैं, राहुल बोले- ये बात चाइना के बारे में है

किरेन रिजिजू ने कहा- हम शब्द शांति से सुनना चाहते हैं। ये सदन नियम से चलता है। विपक्ष के लीडर खुद नियम नहीं मानेंगे तो कैसे चलेगा। आपने 5 बार कहा है कि रूलिंग दे दी है। मैं राहुल जी से अपील करता हूं। आपको सदस्यों को व्यवहार सिखाना चाहिए। अगर आप नहीं मानेंगे तो बाकी लोग क्या सीखेंगे। रूल बनाया है मानना पड़ेगा। ओम बिरला- विपक्ष के नेता राहुल जी लगातार आप अवहेलना कर रहे हैं। आप राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे हैं तो ठीक है। राहुल गांधी,’मैं किताब को कोट नहीं कर सकता, मैंने कहा मैं किताब को नहीं मैगजीन को कोट करता हूं। फिर मैंने कहा कि चाइना इंडिया के रिश्ते पर बोल रहा हूं। आप मुझे बताएं चीन भारत के रिश्ते पर बोलना कौन से नियम का उल्लंघन है। ओम बिरला- ‘जो विषय तथ्य हैं, उनके भारत चाइना का विषय नहीं हैं। आपसे अपेक्षा की जाती है कि हम सब भारत के हैं। उसकी प्रतिष्ठा बनाए रखने का दायित्व आप सबका भी है।’ राहुल गांधी- आप कह रहे हैं कि जो राष्ट्रपति का अभिभाषण है उसमें इंटरनेशनल रिलेशन के बारे में नहीं बोल सकते हैं। चीन पाकिस्तान के बारे में नहीं बोलना है। बात ये है कि आपके एमपी रक्षामंत्री गृह मंत्री पीएम… हमारी पार्टी पर कैरेक्टर पर देशभक्ति पर, विपक्ष की राष्ट्रीयता पर सवाल उठाते हैं। इस आर्टिकल में पीएम और रक्षा मंत्री के बारे में लिखा है। आप मुझे बोलने दीजिए। ये बात न चाइना के बारे में है। ओम बिरला- नियम प्रक्रिया के 353 के अंदर किसी भी व्यक्ति पर जो आरोप लगा रहे हैं उसके पहले आपको लिखित में देना पड़ेगा। इसे मानना पड़ेगा। अगर नहीं मानेंगे तो मैं परमिशन नहीं दूंगा। अगले वक्ता को बुलाउंगा। आप नहीं बोलना चाहते तो अगले वक्ता अखिलेश यादव को बुलाता हूं।

02:06 PM2 फ़रवरी 2026

राहुल ने कहा- मैं कोट नहीं कर सकता, राजनाथ बोले- ये सदन को गुमराह कर रहे

राहुल गांधी ने कहा- मैं कोट नहीं कर सकता। डिस्क्राइब तो कर सकता हूं। चीन और भारत के रिश्ते के बारे में लिखा है। चीन का टैंक कैलाश रेंज पर आ रहा था। राजनाथ सिंह ने कहा- राहुल सदन को गुमराह करने की कोशिश न करें। राहुल गांधी ने शब्द पलटकर वही बात दोहराई। वहां एक सीमा है। वहां कुछ देश की सेनाएं थीं। 4 टैंक कैलाश रेंज में आ रहे थे। राहुल ने स्पीकर से कहा- आप ही मुझे बता दीजिए मुझे क्या कहना है।

01:54 PM2 फ़रवरी 2026

राहुल ने कहा, ये डरे हुए हैं, मुझे बोलने नहीं दे रहे

राहुल गांधी ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा। ये कहते हैं कि ये आतंकवाद से लड़ते हैं। लेकिन एक कोट से डरते हैं। इसमें ऐसा क्या है जो इतना डर रहे हैं। घबरा रहे हैं। ये डरे नहीं हैं तो मुझे बोलने दें। वे डर क्यों रहे हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में इंडिया की स्थिति चीन अमेरिका से संबंधों के बारे में था। जो मैं कह रहा हूं वह चीन से जुड़ा है। जो डोकलाम में भारत के साथ चीन ने किया है। नरवणे ने लिखा है। मैं वह कोट नहीं कर रहा हूं। राजनाथ ने कहा- राहुल जिस किताब के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जो तथ्य कह रहे हैं तो वह किताब में होंगे तो प्रकाशित हुए होते।

01:51 PM2 फ़रवरी 2026

किरेन रिजिजू ने कहा- हम सुनने के लिए बैठे हैं, लेकिन ये मनमानी कर रहे

किरेन रिजिजू ने कहा- हम सुनने के लिए बैठे हैं। अध्यक्ष रूलिंग दे चुके हैं। लेकिन फिर भी वे पढ़ रहे हैं। ऐसे कैसे चलेगा। बिना मतलब विपक्ष खुद बोलना नहीं चाहता है। बाद में कहेंगे। ऐसा मनमानी से सदन नहीं चलेगा। वेणुगोपाल ने कहा कि तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर आरोप लगाए उसके जवाब में ही यह बात कही जा रही है। इसका सदन की कार्रवाई से कनेक्शन है। अमित शाह ने कहा,तेजस्वी ने 2004 से 2014 के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहे गए शब्दों का जिक्र किया था। अगर राष्ट्रपति के भाषण पर कोई आर्टिकल है तो पढ़ सकते हैं। ओम बिरला ने कहा, मैं आप सबसे अपेक्षा करूंगा हम सदन की गरिमा मर्याादा को बनाए रखें। रूल सब सदन के लिए होते हैं। मैंने इस पर व्यवस्था कर दी है। नेता प्रतिपक्ष अपनी बात रखें।

01:49 PM2 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव ने कहा- चीन का मुद्दा सेंसेटिव, राहुल को बोलने दीजिए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चीन का सवाल सेंसेटिव है। अगर देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तो राहुल जी को पढ़ने देना चाहिए।

01:47 PM2 फ़रवरी 2026

राहुल ने कहा- डोकलाम के बारे में नरवणे ने लिखा,स्पीकर ने माइक बंद कराया

अमित शाह ने बताया कि वह मैग्जीन की रिपोर्ट है, नरवणे जी ने ऐसा नहीं कहा है। मैगजीन तो कुछ भी लिख सकता है। ओम बिरला ने कहा कि अखबार की कटिंग ही सदन में चल सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं रख सकते। राहुल ने कहा, ये सब नरवणे ने कहा है। उनकी किताब को प्रकाशित नहीं करने दिया गया है। अमित शाह ने कहा- राहुल ने खुद कह दिया है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। अब बात ही खत्म हो जाती है। जो बुक पब्लिश ही नहीं है उसका जिक्र कैसे कर सकते हैं। ओम बिरला ने माइक का कंट्रोल बंद करने का निर्देश दिया राजनाथ बोले- सदन के नियमों का उल्लंघन न करें राहुल जी। राजनाथ सिंह ने कहा- मैं केवल यह चाहता हूं कि राहुल जी वह किताब ले आएं मैं देखना चाहता हूं। मैं दावे से कह रहा हूं कि वह किताब पब्लिश ही नहीं है। राहुल गांधी ने कहा- एक मैगजीन है उसमें एक आर्टिकल है मैं उसको कोट कर रहा हूं। राजनाथ ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन में इस मुद्दे पर बोलने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा, चीन का सवाल सेंसेटिव है। अगर देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तो राहुल जी को पढ़ने देना चाहिए। किरेन रिजिजू- हम सुनने के लिए बैठे हैं। अध्यक्ष रूलिंग दे चुके हैं। लेकिन फिर भी वे पढ़ रहे हैं। ऐसे कैसे चलेगा। ओम बिरला ने कहा- सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन नियम से चलें।

01:39 PM2 फ़रवरी 2026

राहुल की स्पीच पर हंगामा, राजनाथ ने आपत्ति जताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024