Headlines

पीएम की NCC रैली में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी:बोले- अजित दादा ने महाराष्ट्र-देश के विकास में योगदान दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली कैंटोनमेंट के कैरियप्पा परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां आयोजित नेशनल कैडेट कोर (NCC) पीएम रैली में शामिल हुए। रैली की थीम, राष्ट्र प्रथम-कर्तव्य निष्ठ युवा है।

NCC कैडेट्स को संबोधित करते हुए पीएम ने सबसे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा- हादसे में अजित और कुछ साथ नहीं रहे, दुख की घड़ी हम उनके परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान दिया। गांवों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा काम किया।

दरअसल, NCC पीएम रैली महीने भर चले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के समापन का प्रतीक है, जिसमें देशभर से 2,406 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इनमें 898 बालिका कैडेट्स शामिल रहीं।

इसके अलावा भूटान, श्रीलंका, ब्राजील, नेपाल और मलेशिया सहित 20 से अधिक मित्र देशों से 200 से ज्यादा कैडेट्स और अधिकारियों ने शिविर में हिस्सा लिया।

पीएम के संबोधन की बड़ी बातें…

  • इस बार भी बड़ी संख्या में लड़कियों ने यहां हिस्सा लिया। मैं उन्हें खासतौर पर बधाई देता हूं। कुछ सालों में NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। खासकर बॉर्डर-तटीय इलाकों में काफी बढ़ोतरी हुई।
  • आप सभी अपनी भूमिका को सशक्त कर रहे हैं। एनसीसी कैडेट्स की संख्या बढ़कर 20 लाख हो गई। बॉर्डर-कोस्टल एरिया में कैडेट्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एनसीसी युवाओं का मंच है। इस मंच पर अपनी विरासत को गौरव के साथ जिया जा रहै।
  • इस साल वंदे मातरम् के 150 साल होने का उत्सव एनसीसी ने पूरे जोश से मनाया है। देश के कोने कोने में कार्यक्रम किए। वीर सागर यात्रा उसका उदाहरण है। कुछ साल पहले सरकार ने अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों को अपने परमवीर चक्र विजेताओं के नाम दिए। इसके पीछे राष्ट्रनायकों को सम्मान देने का जो भाव था उसे आपने आगे बढ़ाया।
  • लक्षद्वीप में द्वीप उत्सव के माध्यम से आपने सागर, संस्कृति और प्रकृति सबको सेलिब्रेट किया। एनसीसी ने इतिहास को स्मारकों से निकालकर लोगों के दिल में जीवंत किया। बाजीराव पेशवा, महायोद्धा लचित बोरफुकन जी भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व को साईकिल रैली के माध्यम से जनचेतना तक पहुंचाया।
  • लालकिले से कहा था यही समय है सही समय है। हमारे देश के युवाओं के लिए आज का ये समय सबसे ज्यादा अवसरों का समय है। सरकार की कोशिश है युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच एतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति हुई। इससे पहले ओमान, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, मॉरीशस, ब्रिटेन, यूएई जैसे देशों के साथ भी भारत ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं। ये एग्रीमेंट लाखों करोड़ों नौजवानों के लिए अनगिनत अवसर बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024