Headlines

अवैध पटाखा फैक्ट्री में भरा था 2 टन बारूद:पुलिस बोली- कांग्रेस नेता चला रहा था; विस्फोटक शिफ्ट करने की तैयारी थी

अवैध पटाखा फैक्ट्री में भरा था 2 टन बारूद:पुलिस बोली- कांग्रेस नेता चला रहा था; विस्फोटक शिफ्ट करने की तैयारी थी

खंडवा3 घंटे पहले
अवैध फैक्ट्री से करीब दो टन बारूद मिला है।

खंडवा पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से करीब दो टन बारूद और रस्सियां मिली हैं।

एसपी मनोज कुमार राय ने कहा- अवैध फैक्ट्री सम्यक गोल्ड कॉलोनी के क्लब हाउस की छत पर चलाई जा रही थी। पुलिस जिस वक्त वहां पहुंची, विस्फोटक शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। मौके पर एक पिकअप वाहन खड़ा था। उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ में ड्राइवर ने बताया है कि फैक्ट्री यूथ कांग्रेस में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर इमरान परयानी की है।

सुनसान कॉलोनी में चला रहे थे फैक्ट्री एसपी ने कहा- यह कॉलोनी करीब 15 साल पहले पूर्व मंत्री हीरालाल सिलावट की जमीन पर काटी गई थी। उस समय इसे हाईटेक स्तर पर डेवलप किया गया था, लेकिन फिलहाल यह खंडहर हालत में है।

कॉलोनी में बिजली लाइन तक नहीं है। सूनेपन का फायदा उठाकर यहां अवैध रूप से विस्फोटक जमा कर पटाखे बनाए जा रहे थे।

देखिए, 3 तस्वीरें…

जिस वक्त पुलिस ने दबिश दी, उस वक्त पिकअप में बारूद लोड किया जा रहा था।
पुलिस ने दो टन बारूद और रस्सियों समेत अन्य सामान बरामद किया है।
एसपी मनोज कुमार राय ने कहा- फैक्ट्री को कांग्रेस नेता इमरान परयानी चला रहा था।

पूर्व मंत्री के बेटे के नाम पर जमीन एसपी राय ने बताया कि कॉलोनी की जमीन पूर्व मंत्री हीरालाल सिलावट के बेटे यशवंत सिलावट के नाम से दर्ज है। मौके से एक स्कूटी भी मिली है, जो इमरान परयानी की है। फिलहाल, कोतवाली थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दबिश डालने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

15 दिन पहले ही कच्चा माल लाया गया था कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य ने कहा- फैक्ट्री में मिले बैग और कपड़ों से लग रहा है कि यहां 5-6 मजदूर काम कर रहे होंगे। ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि यहां 15 दिन पहले ही कच्चा माल लाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024