छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, आरोपियों के घर ढहाए:मंदसौर का शामगढ़ आज बंद रहा; तीन दिन से चल रहा था विरोध प्रदर्शन
मंदसौर के शामगढ़ में नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के दो आरोपियों के खिलाफ शनिवार को भारी विरोध के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।
मंडी और स्कूल-कॉलेजों के बीच शहर में तनाव बढ़ा तो दोपहर बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों आरोपियों के अवैध निर्माण ढहा दिए गए।
पहले आरोपी रेहान के मकान का अवैध हिस्सा ढहाया गया। इसके बाद दूसरे आरोपी बाबू के घर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रदर्शनकारी मकान ढहाने के दौरान वहीं मौजूद रहे।
उनका कहना था प्रशासन ने आरोपियों का पूरा मकान नहीं ढहाया। इसके बाद शनिवार शाम करीब 6 बजे फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया।
देखिए विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें
ये है पूरा मामला जानिए आरोपी रेहान पीड़िता का पुराना दोस्त था। 6 नवंबर को नाबालिग के घर पर जब कोई नहीं था, तो रेहान चाकू लेकर उसके घर में घुस गया। उसने धमकाते हुए पुराने फोटो वायरल करने की धमकी दी। चाकू दिखाकर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की।
आरोपियों ने नाबालिग से 2 लाख रुपए वसूल भी लिए थे। जब बचे हुए तीन लाख रुपए नहीं मिले तो उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने पर गुरुवार रात को लोग भड़क गए। शुक्रवार को लोगों ने चक्काजाम और थाने का घेराव कर दिया।
देर रात सर्व हिंदू समाज, पोरवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने पोरवाल मांगलिक भवन में बैठक कर अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया।
नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में विरोध प्रदर्शन के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए।
अपडेट्स
कल भी बंद का आह्वान
बजरंग दल के मुताबिक कल 12 बजे तक पुलिस अगर बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। रविवार को शामगढ़ बंद का आह्वान किया गया है।
प्रदर्शन खत्म, कल फिर हो सकता है हंगामा
ताजा जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन समाप्त हो चुका है। बजरंग दल और अन्य लोगों ने कुछ आरोपियों के नाम पुलिस को दिए हैं, अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
हिंदू संगठनों की मांग के अनुसार ही कार्रवाई हुई
गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील के मुताबिक, हिंदू संगठनों की मांग के अनुरूप दोनों आरोपियों के मकान तोड़े गए हैं। जुलूस निकालने की बात भी की गई थी, लेकिन जूडिशल कस्टडी में होने के कारण यह मामला पुलिस के हाथ में नहीं है, इसलिए उनके जुलूस नहीं निकाले गए।
थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद हैं…
दो नहीं, पूरा गिरोह है…कल 12 बजे तक अगर बाकी लोग नहीं पकड़े तो फिर से प्रदर्शन करेंगे : बजरंग दल
बजरंग दल के खुमान सिंह के मुताबिक, ये दो व्यक्ति नहीं हैं। पूरा गिरोह है इनका। जो एक लड़की को टारगेट करते हैं, उसका शोषण कर ब्लैकमेलिंग करते हैं। उनसे पैसे ऐंठते हैं। इनके गिरोह के और भी लोगों के नाम पता चले हैं तो हम लोग थाने में उनके नाम बताने आए हैं। हमारा कहना है कि जो पहले पकड़े गए, उनका जुलूस नहीं निकाला, लेकिन अब जो पकड़े जाएं, उनका जुलूस निकाला जाए। यहां के एसडीओपी दिनेश प्रजापति का रवैया हिंदू समाज के प्रति ठीक नहीं रहा है। उन्हें भी लाइन अटैच किया जाए या उनका ट्रांसफर हो। हमारे जो नगर पालिका के अधिकारी थे, उनके सहयोग से मकान टूटा, वरना कलेक्टर और एसडीएम ने तो साफ मना कर दिया था कि हम मकान नहीं तोड़ेंगे। कल दोपहर 12 बजे तक अगर बाकी आरोपी नहीं पकड़े जाते तो हम फिर से प्रदर्शन करेंगे।
हिंदू संगठन अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं…ताजा जानकारी देते हुए भास्कर रिपोर्टर जीवन सांकला
