Headlines

राहुल गांधी दिल्ली के सब्जी बाजार पहुंचे:कहा- 40 का लहसुन 400 में बिक रहा, जनता महंगाई से परेशान, सरकार कुंभकरण जैसे सो रही

राहुल गांधी दिल्ली के सब्जी बाजार पहुंचे:कहा- 40 का लहसुन 400 में बिक रहा, जनता महंगाई से परेशान, सरकार कुंभकरण जैसे सो रही

दिल्ली38 मिनट पहले

राहुल ने 6 मिनट 3 सेकेंड का वीडियो शेयर किया। इसमें वे दिल्ली के बाजार में सब्जी खरीदते हुए नजर आए।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे। इसका वीडियो उन्होंने मंगलवार सुबह शेयर किया। सब्जी मंडी में राहुल कुछ महिलाओं से बात करते नजर आए। उन्होंने केंद्र की नीतियों की आलोचना की।

राहुल ने कहा- लहसुन की कीमत 40 रुपए से 400 रुपए पहुंच गया है। जनता महंगाई से परेशान है। केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

राहुल ने आगे कहा- आम जनता को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे सामानों पर समझौता करना पड़ रहा है। इस पर राहुल के साथ खड़ी एक महिला ने कहा- सोना सस्ता हो गया, लेकिन लहसुन महंगा है।

राहुल की सब्जी खरीदने की 3 तस्वीरें…

राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि अगर वे भी महंगाई का असर महसूस कर रहे हैं, तो अपने अनुभव शेयर करें।

राहुल ने महिलाओं से कहा- कुछ लोगों के लिए तो रिक्शे के किराए से लेकर खाने का खर्च पूरा करना भी कठिन हो गया है।

राहुल ने महिलाओं से बात की। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए बचत करना मुश्किल हो गया है।
राहुल बोले- 120 किलो रुपए मटर ने सबको हिला दिया है

राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक सब्जी बाजार गया था और ग्राहकों के साथ खरीदारी करते हुए मैंने उनसे यह जानने की कोशिश की कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने कैसे सभी को परेशान किया है।
मैंने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के दामों पर चर्चा की और लोगों के असली अनुभवों को सुना। 400 रुपए किलो लहसुन और 120 रुपए किलो मटर ने सभी के बजट को हिला दिया है। लोग क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे, यह सोचने वाली बात है।
राहुल ने कहा कि लोगों के लिए बचत करना मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों के लिए तो रिक्शे के किराए से लेकर खाने का खर्च पूरा करना भी कठिन हो गया है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि अगर वे भी महंगाई का असर महसूस कर रहे हैं तो अपने अनुभव शेयर करें।
राहुल की महिला और सब्जीवाले से बातचीत….

राहुल: आज क्या खरीद रही हो
महिला: थोड़ा टमाटर, थोड़ा प्याज, भैया सारी सब्जियां इतनी महंगी क्यों है
सब्जीवाला: इस बार बहुत महंगाई हो गई है। इससे पहले कभी इतनी नहीं थी। राहुल जी सत्ता में आएंगे तब ही सस्ता होगा।
राहुल: लहसुन कितने का है
महिला: लहसुन नहीं ले सकते हैं हम। सोना सस्ता होगा, लेकिन लहसुन महंगा है।
सब्जीवाला: 400 रुपए किलो चल रहा है लहसुन
महिला: कुछ तो कम कीजिए कम से कम एक पाव तो ले लूं, घर चलाने के लिए
महिला: पूरे साल एक भी सब्जी सस्ती नहीं हुई। आलू, प्याज बेसिक चीज है हमारे लिए, लेकिन ये सस्ती नहीं हुई। पिछले हफ्ते 80 रुपए किलो भी खरीदे हैं।
दूसरी महिला: मैं 4 सब्जियां खरीदने आई थीं। 2 सब्जियां लेकर घर वापस जा रही हूं।
महिला: मटर भी 120 रुपए किलो हो गई है। उसके दाम 60 रुपए किलो होते हैं।
राहुल: आपके मुताबिक महंगाई क्यों बढ़ रही है,
महिला: जो सरकार बैठी है। वो इस चीज को देखती ही नहीं है। आम जनता खाना कैसे खाएगी। मेरे घर का सारा बजट बिगड़ रहा है।
राहुल: महंगाई हर साल बढ़ते ही जा रही है। इससे आपको प्रेशर बढ़ता जा रहा है।
महिला: हमें हर साल कटौती करनी होती है। सैलरी 2-3 साल से नहीं बढ़ रही है।
राहुल: GST से मंहगाई बढ़ी है।
महिला: दुकान वाले कहते हैं कि हम ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेंगे, क्योंकि ऑनलाइन में GST देना पड़ता है। GST की वजह से हम सामान नहीं ले पाते।
राहुल गांधी मोची, मैकेनिक और ट्रक ड्राइवर से भी मिल चुके…

26 जुलाई: राहुल मोची की दुकान पर पहुंचे, चप्पल सिली

सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते वक्त राहुल गांधी मोची की दुकान पर रुके। वहां चप्पल की सिलाई की और दुकानदार से पूछा जूता कैसे बनाते हो।
राहुल गांधी गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। लौटते वक्त राहुल ने अचानक अपना काफिला एक मोची की दुकान पर रुकवा लिया। गाड़ी से उतरकर राहुल मोची राम चैत की दुकान पर पहुंचे। चप्पल की सिलाई की। उनसे पूछा कि जूते कैसे बनाते हो। पूरी

4 जुलाई: राहुल दिल्ली में मजदूरों से मिले, समस्याएं सुनीं

राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इसका वीडियो और 4 फोटो अपने X हैंडल पर शेयर किए। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024