Headlines

मदुरै में 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:बम डिटेक्शन टीम को बम नहीं मिला, पुलिस बोली- धमकी बस दहशत फैलाने के लिए

तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार को केन्द्रीय विद्यालय और तीन प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल से दी गई।

पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) ने स्कूल से बच्चों को बाहर निकाला और तलाशी ली। लेकिन कहीं बम नहीं मिला।

पुलिस ने कहा- यह धमकियां दहशत पैदा करने के लिए दी गई थी।

बम से उड़ाने की धमकी देने की 3 घटनाएं 9 सितंबर: इंदौर के स्कूल को धमकी इंदौर पुलिस को एरोड्रम इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में बम की सूचना मिली। शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि उनके मोबाइल पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बम बम डिटेक्शन टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पूरे स्कूल से बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद चैकिंग की गई। हालांकि पूरे परिसर में कोई बम नहीं मिला। कुछ देर के बाद बच्चों की क्लासेस फिर से शुरू करा दी गई।

गुरुकुल स्कूल, जिसे बम से उड़ाने की धमकी मिली।

18 अगस्त: जयपुर के अस्पतालों को मिली धमकी जयपुर के मोनिलेक और सीके बिरला समेत राजस्थान के 100 से ज्यादा हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी,जो अफवाह निकली थी। सुबह साढ़े आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक पुलिस की टीमों ने संबंधित हॉस्पिटल में सर्च ऑपरेशन चलाया। कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

मोनिलेक हॉस्पिटल से स्टाफ और मरीजों को बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।।

17 अगस्त: गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को धमकी हरियाणा के गुरुग्राम में एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी ई-मेल के जरिए मॉल प्रबंधन को भेजी गई। बम की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पूरे मॉल को खाली कराया गया। टीमों ने पूरे मॉल में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें कुछ नहीं मिला। इसके बाद स्टाफ को मॉल के अंदर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024