Headlines

असम CM बोले- चंपाई सोरेन की हो रही थी जासूसी:स्पेशल ब्रांच के 2 पुलिस अधिकारी दिल्ली में पकड़े गए; राज्यपाल से करेंगे शिकायत

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सरमा ने कहा कि ‘चंपाई सोरेन की जासूसी हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है।’ असम के सीएम भाजपा की ओर से झारखंड के सह चुनाव प्रभारी भी हैं।

हिमंता ने कहा कि ‘इन दोनों के नाम और उनकी तस्वीर मेरे पास है, लेकिन मैं इसे सार्वजनिक नहीं कर रहा क्योंकि संभव है कि वह किसी और नक्सल ऑपरेशन या किसी मामले की जांच में हों।’

चंपाई सोरेन ने की लिखित शिकायत

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि ‘पूछताछ में दोनों ने आईजी प्रभात कुमार का नाम लिया। उनके कहने पर ही दोनों सब इंस्पेक्टर जासूसी कर रहे थे। संभव है कि चंपाई सोरेन का फोट टैप भी हुआ है। दोनों फ्लाइट में चंपाई सोरेन के साथ यहां आए और चंपाई जहां ठहरे थे उसके पास ही होटल लेकर रह रहे थे। चंपाई सोरेन को कई बार एहसास हुआ कि कोई उनका पीछा कर रहा है। उनकी तस्वीर ले रहा है। चंपाई सोरेन ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।’

30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे चंपाई सोरेन

प्राइवेसी को पूरी तरह खत्म करने की साजिश

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘यह एक गलत परंपरा है। यह एक बड़ा मुद्दा है। प्राइवेसी को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश है। दोनों व्यक्ति इस वक्त चाणक्यपुरी थाने में है। यह संवैधानिक भारत में नहीं हुआ। मेरा संदेश है कि फोन टैप भी हुआ होगा, अगर किसी ने पूरी फंडिंग की है, फ्लाइट में आने के लिए फंडिग की है। होटल में ठहरने के लिए फंडिग की है तो यह कितना बड़ा मामला है आफ समझ सकते हैं। 30 अगस्त को रांची में राज्यपाल से मिलकर इस मामले से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024