सीतारमण बोलीं- पेट्रोल बंगाल में दिल्ली से ₹10 ज्यादा महंगा:TMC को बंगाल की चिंता तो स्टेट GST हटाएं, इनके लोग कट ले रहे
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के GST को लेकर आरोपों पर सीतारमण ने कहा,
QuoteImage
अभिषेक बनर्जी की स्पीच पर मुझे दुख हुआ। उन्होंने जनकारी तोड़ मरोड़कर पेश की। GST पर उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक लोग जीएसटी दे रहे हैं। कहां से ला रहे हैं ये बातें। दूध के ऊपर कब जीएसटी लगा, पढ़ाई पर कब लगा।
QuoteImage
इस पर पीछे बैठे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वहां कट मनी लगती है, इसे फिर सीतारमण ने दोहराया।
सीतारमण ने कहा- आप बंगाल में स्टेट GST हटा सकते हैं, पर ऐसा क्यों नहीं कर रहे। पैसा भी चाहते हैं और बदनाम भी कर रहे हैं। आप अगर बंगाल में लोगों पर बोझ कम करना चाहते हैं तो वहां पेट्रोल के दाम दिल्ली से 10 रुपए ज्यादा है, उसे कम कर दीजिए।
निर्मला सीतारमण बोलीं- राहुल को संसद में बजट सही से पढ़ के आना चाहिए
निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत। डेटा को लेकर उनको जानकारी नहीं है। इनको बजट सही से पढ़ के आना चाहिए। ये यहां आकर गलत डेटा देते हैं। महंगाई पूरी तरह कंट्रोल है। इनकी आदतें अबोध बालक जेसी हैं।
कांग्रेस के लोगों को मेरा जवाब सुनने की क्षमता रखनी चाहिए। ये कहते हैं कि मोदी ने सरेंडर कर दिया। मैं बताती हूं कि भारत को किसने बेचा। इसे कांग्रेस ने बेचा। बाली में जाकर सौदा करके आए थे। ट्रेड फेलिसिटेशन पर साइन करके आ गए थे। और भारत के फायदे के लिए उसमें कुछ नहीं थी। किसानों के हक से समझौता करने वाली कांग्रेस है।
राहुल गांधी के भाषण की 5 खास बातें…
आपने (केंद्र सरकार) भारत को बेच दिया है। आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। अब अमेरिका तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे. हमारा फैसला प्रधानमंत्री नहीं करेंगे।
दुनिया में जियोपॉलिटिकल टकराव बढ़ रहा है। यह युद्ध का दौर है। गाजा, यूक्रेन को देख लीजिए। ऑपरेशन सिंदूर भी चल रहा है। भारत की सभी IT कंपनियां संघर्ष कर रही हैं।
अनिल अंबानी को जेल क्यों नहीं हुई? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं जानता हूं कि उनको एपस्टीन से किसने मिलवाया था। हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने मिलवाया था।
अमेरिका और चीन की नजर भारत के डेटा पर है। AI के दौर में डेटा पेट्रोल की तरह है। हमारी सरकार ने बजट में डेटा पर विदेशी कंपनियों को 20 साल का टैक्स हॉलीडे दे दिया है।
अगर हम अमेरिका से डील करते तो ट्रम्प से कहते कि आप भारतीयों के डेटा चाहते हैं तो बराबरी पर बात होगी। हम आपके नौकर नहीं हैं। अमेरिका तय नहीं करेगा कि हमें क्या करना है।
संसद में बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
12 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं-कांग्रेस के लोगों को मेरा जवाब सुनने की क्षमता रखनी चाहिए
निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को मेरा जवाब सुनने की क्षमता रखनी चाहिए। ये कहते हैं कि मोदी ने सरेंडर कर दिया। मैं बताती हूं कि भारत को किसने बेचा। इसे कांग्रेस ने बेचा। बाली में जाकर सौदा करके आए थे। ट्रेड फेलिसिटेशन पर साइन करके आ गए थे। और भारत के फायदे के लिए उसमें कुछ नहीं थी। किसानों के हक से समझौता करने वाली कांग्रेस है। मोदी ने 2014 में WTO में जाकर इसे सुधारा। ये गरीबों को राशन दे नहीं पा रहे थे और ये मोदी जी पर आरोप लगा रहे हैं। इनको इसका कोई अधिकार नहीं है।
16 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं- राहुल को संसद में बजट सही से पढ़ के आना चाहिए
निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत। डेटा को लेकर उनको जानकारी नहीं है। इनको बजट सही से पढ़ के आना चाहिए। ये यहां आकर गलत डेटा देते हैं। महंगाई पूरी तरह कंट्रोल है। इनकी आदतें अबोध बालक जेसी हैं।
24 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं- जिस राज्य में कम्यूनिस्ट सरकार वहां आर्थिक विकास सबसे नीचे
निर्मला सीतारमण ने कहा- बजट के ऊपर कम्यूनिस्ट लोगों ने बात की। उन्होंने कहा कि केरल में कुछ नहीं मिलता, हमें कुछ नहीं मिलता। जहां कम्यूनिस्ट सरकार वहां आर्थिक विकास सबसे नीचे है। ये लोग इंडस्ट्रीस को भगा देते हैं। कंपनियां चली जाती हैं, कैसे विकास होगा। SC ST पर सबसे ज्यादा क्राइम है तो वो केरल में है।
30 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं- बंगाल स्टेट जीएसटी हटा सकता है पर वो ऐसा क्यों नहीं कर रहे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- बंगाल स्टेट जीएसटी हटा सकता है पर वो ऐसा क्यों नहीं कर रहे। पैसा भी चाहते हैं और बदनाम भी कर रहे हैं। आप अगर बंगाल में लोगों पर बोझ कम करना चाहते हैं तो पेट्रोल के दाम बंगाल में दिल्ली से ज्यादा है तो उसे कम कर दीजिए।
उन्होंने कहा कि बंगाल के नेताओं को दंकुनी और सूरत के फ्रेट कॉरिडोर पर दुख हुआ। ममता ने कहा कि हमने पहले किया था लेकिन इन्होंने दूसरे की घोषणा की थी। हर चीज में श्रेय ना लें।
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम ने 2014 में कहा था रेलवे के अधूरे प्रोजेक्ट पहले पूरे करो, हमने 1997 से 28 अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे किए। लेकिन ये हर चीज में श्रेय ढूंढ रहे हैं।
36 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं- अभिषेक बनर्जी ने जीएसटी पर झूठ बोला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- अभिषेक बनर्जी की स्पीच पर मुझे दुख हुआ। उन्होंने जनकारी तोड़ मोरड़कर पेश की। जीएसटी पर उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक लोग जीएसटी दे रहे हैं। कहां से ला रहे हैं ये बातें। दूध के ऊपर कब जीएसटी लगा, पढ़ाई पर कब लगा। अब तो रिफॉर्म में और सुधार किया है। पेंसिल शार्पनर जैसी चीजों पर कब जीएसटी लगा। किताब, मैप्स पर कब जीएसटी लगा। हेल्थ केयर सर्विसेस पर जीएसटी हटाया गया। हेल्थ और लाइप बीमे पर जीएसटी हटाया।
उन्होंने कहा कि बनर्जी बोले कि मरने के बाद जीएसटी देना पड़ता है। फ्यूनरल पर कब जीएसटी लगा। मुझे लग रहा है बंगाल में इनके लोग कट ले रहे हैं और वो इसको जीएसटी का नाम दे रहे हैं।
46 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं- अखिलेश यादव तथ्यों पर नजर रखकर ही यहां बात करें
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अखिलेश यादव जी तथ्यों पर नजर रखकर ही यहां बात करें। यूपी के लिए हमेशा काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद ने कहा कि बंगाल का बजट में जिक्र नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि दुर्गापुर आसनसोल में ईस्टर्न कॉरिडोर बनाया जा रहा है। हाइस्पीड ट्रेन कॉरिडोर सिलिगुड़ी तक जाने वाली है। जूट को लेकर भी घोषणा हुई। लेदर एक्सपोर्ट्स से भी बंगाल को फायदा होगा। बंगाल का जिक्र ना करने का आरोप बिल्कुल गलत है।
49 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं- यूपी में बुलेट ट्रेन को लेकर अखिलेश ने गलत आरोप लगाया
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के लिए कोई बुलेट ट्रेन की कोई घोषणा नहीं हुई। दो हाईस्पीड ट्रेन का कॉरिडोर यूपी से गुजरता है। रेलवे का पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर है। वार्षिक रेलवे बजट में यूपी के लिए वृद्धि हुई है। अखिलेश यादव ने गलत आरोप लगाया।
51 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं- बुलेट ट्रेन में देरी पर सलाल उद्धव से पूछिए
निर्मला सीतारमण ने महाराष्ट्र बुलेट ट्रेन में देरी पर कहा कि शिवसेना सरकार ने जमीन के दाम बढ़ा दिए, ये मुझसे नहीं उद्धव से पूछिए।
54 मिनट पहले
निर्मला सीतारमण बोलीं- किसानों को फर्टिलाइजर्स की कोई कमी नहीं होने देंगे
निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि किसानों को कमी ना हो इसलिए फर्टिलाइजर्स और यूरिया के लिए बजट में एलोकेशन किया गया। किसानों को कोई किल्लत नहीं हुई।
वित्त मंत्री के इस बयान पर विपक्ष ने कहा कि किल्लत हुई है जिसे वित्त मंत्री ने नाकर दिया।
06:13 PM
11 फ़रवरी 2026
निर्मला सीतारमण बोलीं- किसानों को धन्यवाद कि वे मुश्किलों के बाद भी प्रोडक्टिविटी दे रहे हैं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चर्चा में एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए सवाल उठाए गए। हम उनकी बेहतरी के लिए AI का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। बीजों के लिए टेस्ट फैसिलिटी और किसानों की ट्रेनिंग पर भी जोर दे रहे हैं। साइंटिफिक प्रोसेस पर जितना भी काम हो रहा है उसपर सरकार का समर्थन कर है। हमें किसानों का धन्यवाद देना चाहिए कि इतनी मुश्किलों के बाद भी वे हमें प्रोडक्टिविटी दे रहे हैं। तो उनको हम डिजिटली रूप से भी हेल्प करेंगे।
06:06 PM
11 फ़रवरी 2026
निर्मला सीतारमण बोलीं- हम बजट रिफॉर्म के रास्ते पर चल रहे हैं
निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम बजट रिफॉर्म के रास्ते पर चल रहे हैं। अब आपको पता चलेगा कि आपका पैसा जा कहां रहा है। सरकार की स्ट्रैटजी विकसित भारत बनाने के लिए ये है कि वो बाजार में कैपिटल को बढ़ावा दे।
बहुत सारे लोगों ने युवाओं के लिए बात की। उनके लिए स्कीम पूछी। 5 रीजनल मेडिकल हब मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देगा इससे 1 लाख नौकरी बनेंगी। अन्य योजनाएं से भी कई नौकरियां आने वाली हैं। 1.5 लाख केयर गिवर्स को हम तैयार करेंगे।
06:02 PM
11 फ़रवरी 2026
निर्मला सीतारमण बोलीं- सरकार को संविधान हक देता है कि वो सेस और सरचार्ज ले सकती है
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार को संविधान ने ये अधिकार दिया है कि वो सेस और सरचार्ज कलेक्ट करे। आप ये नहीं कह सकते कि हम ये नहीं कर सकते। आप कह रहे हैं कि आप रिवेन्यू से 41 फीसदी दे रही हैं और सेस भी ले रही हैं। तो ऐसा नहीं हो सकता। हम अपने इस्तेमाल के लिए इसे नहीं ले रहे हैं। राज्यों में ही इसे इस्तेमाल किया जाता है जैसे अस्पताल, स्कूल और अन्य विकास के कार्यों के लिए।
05:58 PM
11 फ़रवरी 2026
निर्मला सीतारमण बोलीं- क्रेडिट की कोई कमी नहीं, राज्यों को पैसा दिया जा रहा है
निर्मला सीतारमण ने बजट पर चर्चा के दौरान संसद में कहा कि राज्यों का ग्रांट भी बढ़ाया गया है। 17.1 लाख करोड़ राज्यों को दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि छोटे उद्दोंगों के लिए भी क्रेडिट बढ़ाया गया है जिससे उन्हें व्यापार करने में आसानी हो, क्रेडिट की कोई कमी नहीं है। बार बार कहा जाता है कि राज्यों को पैसा नहीं दिया जा रहा है, ऐसा नहीं है।
वित्त मंत्री ने कहा कि फाइनेंस कमीशन ने कहा कि सेंटर से जो पैसा राज्यों को जाता है कि वो केंद्र की ओर से सही तरीके से गया है। इसपर शक करने की जरूरत नहीं है।
05:51 PM
11 फ़रवरी 2026
निर्मला सीतारमण बोलीं- MSME ही नहीं पुराने बिजनेस को भी बढ़ावा दिया जाएगा
निर्मला सीतारमण ने कहा कि फिशरीस और एनिमल हस्बेंड्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इससे किसानों और इसके लिए काम करने वालों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि केवल MSME ही नहीं पुराने बिजनेस को भी बढ़ावा देने के लिए सरकार का जोर है।
05:47 PM
11 फ़रवरी 2026
निर्मला सीतारमण बोलीं- मेडिकल टूरिज्म से मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा
निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बजट में घोषणाएं की गई। इसमें आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाएं हैं। मेडिकल क्षेत्र को डेवलप करने के लिए इसको टूरिज्म हब बनाने पर जोर है। इससे मेडिकल एजुकेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।
05:44 PM
11 फ़रवरी 2026
निर्मला सीतरमण ने संसद में कहा- बजट का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर
निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट चर्चा पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आम बजट में हमने इंफ्रास्ट्र्कचर पर जोर दिया है। हमरा फोकस था कि सामान को लाना ले जाना आसान बनाया जाए। वॉटरवेज और अन्य ट्रांस्पोर्टेशन को बढ़ावा दिया गया। सरकार MSME के साथ खड़ी हुई है।
04:57 PM
11 फ़रवरी 2026
ओवैसी बोले- गोरी चमड़ी वाला हमें बताएगा तेल कहां से खरीदें?
लोकसभा में AIMIM MP असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप ने 6 फरवरी को जो एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया है, उसमें सीधे सेक्शन 4 का जिक्र है, जिसमें कहा गया है कि अगर हम रूस से कुछ भी खरीदते हैं, तो 25 परसेंट टैरिफ लगाया जाएगा। वह ‘गोरी चमड़ी वाला’ कौन होता है जो हमें बताए कि हम किससे तेल खरीद सकते हैं? हमें आजादी इसलिए मिली ताकि हम खुद तय कर सकें कि किससे तेल खरीदना है। वे कौन होते हैं हमें बताने वाले? क्या वे हमारे माता-पिता हैं जो वे हम पर 25 परसेंट टैरिफ लगा सकते हैं?
उन्होंने आगे कहा, ऑपरेशन इंसाफ होना चाहिए, और हाफिज सईद, मसूद अजहर, और लखवी (जकी-उर-रहमान) को भारत लाया जाना चाहिए।
04:52 PM
11 फ़रवरी 2026
अश्विनी वैष्णव, प्रहलाद जोशी से राहुल बोले- आइए मीडिया से साथ बात करते हैं
संसद के बाहर बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी मीडिया से बात कर रहे थे। तभी पीछे से राहुल गांधी आए और कहा कि आइए मीडिया से साथ बात करते हैं। वीडियो में दिखता है कि राहुल के आते ही दोनों मंत्री वहां से चले जाते हैं।
04:48 PM
11 फ़रवरी 2026
हरदीप सिंह ने एपस्टीन पर कहा- मेरी बातचीत पूरी तरह से प्रोफेश्नल थी
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि आज, पार्लियामेंट सेशन के दौरान, मेरा नाम कहीं और हुए कुछ डेवलपमेंट्स के बारे में लिया गया था—एपस्टीन फाइल्स। मैं बस कुछ जानकारी शेयर करना चाहता हूं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि ये सभी फैक्ट्स पब्लिक हैं। तीन मिलियन ईमेल जारी किए गए हैं, जो मई 2009 से लेकर, जब मैं न्यूयॉर्क में UN में इंडिया का एम्बेसडर बना था, और 2017 में मिनिस्टर बनने तक के समय को कवर करते हैं। इस दौरान, सिर्फ तीन या चार मीटिंग्स का जिक्र है, और मेरी बातचीत पूरी तरह से प्रोफेशनल थी, जो इंडिपेंडेंट कमीशन ऑन मल्टीलेटरलिज्म और दूसरे इंटरनेशनल कामों से जुड़ी थी।
04:43 PM
11 फ़रवरी 2026
के सी वेणुगोपाल बोले- सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर किया
04:23 PM
11 फ़रवरी 2026
हरदीप सिंह पुरी बोले- राहुल गांधी को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत
राहुल के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है। दो तरह के लीडर होते हैं। एक वो होते हैं जो पॉलिटिकल सिस्टम में जिम्मेदारी लेते हैं और अपनी जिंदगी पब्लिक सर्विस में लगा देते हैं, देश को बदलते हैं। ये वो लीडर हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में यह पक्का किया है कि देश 10वीं सबसे बड़ी इकॉनमी से चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी बन गया है। हम अभी चौथे नंबर पर हैं, और जल्द ही हम तीसरे सबसे बड़े होंगे। फिर दूसरे लीडर हैं जो कभी-कभी देश आते हैं, कभी-कभी विदेश घूमते हैं, और जब वे पार्लियामेंट में आते हैं, जैसा कि मेरे एक साथी ने कहा, जब कोई कुछ जरूरी बात पेश कर रहा होता था तो वे वॉकआउट कर देते थे। और आज, अपनी स्पीच देने के बाद, वे चले गए। आप जानते हैं मैं किस लीडर की बात कर रहा हूं।
04:07 PM
11 फ़रवरी 2026
मनोज झा बोले- 18% टैरिफ जश्न मनाने की बात नहीं है
03:26 PM
11 फ़रवरी 2026
प्रहलाद जोशी बोले- एक कागज के टुकड़े से आरोप साबित नहीं होते
