Headlines

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार (13 सितंबर) शाम करीब 6.15 बजे तिहाड़ जेल से बाहर आए। वे 177 दिन बाद जेल से निकले। इससे पहले आज सुबह सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में केजरीवाल को जमानत दी थी। अदालत ने जमानत के लिए वही शर्तें लगाई हैं, जो ED केस में बेल देते वक्त लगाई गई थीं। केजरीवाल के खिलाफ 2 जांच एजेंसी (ED और CBI) ने केस दर्ज किया है। ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी। AAP ने इस फैसले को सत्य की जीत बताया है। शराब नीति केस में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने उन्हें 21 मार्च को अरेस्ट किया था। बाद में 26 जून को CBI ने उन्हें जेल से हिरासत में लिया था। दो जजों की बेंच जमानत पर एकमत, लेकिन गिरफ्तारी पर अलग राय जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने CBI की गिरफ्तारी को नियमों के तहत बताया। अदालत ने कहा QuoteImage ‘ED मामले में जमानत मिलने के बावजूद केजरीवाल को जेल में रखना न्याय का मजाक उड़ाना होगा। गिरफ्तारी की ताकत का इस्तेमाल बहुत सोच समझकर किया जाना चाहिए। QuoteImage जस्टिस सूर्यकांत ने कहा: 1. अगर कोई व्यक्ति पहले से हिरासत में है। जांच के सिलसिले में उसे दोबारा अरेस्ट करना गलत नहीं है। CBI ने बताया है कि उनकी जांच क्यों जरूरी थी। 2. याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी अवैध नहीं है। CBI ने नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया है। उन्हें जांच की जरूरत थी। इसलिए इस केस में अरेस्टिंग हुई। जस्टिस उज्जवल भुइयां ने कहा: 1. CBI की गिरफ्तारी जवाब से ज्यादा सवाल खड़े करती है। जैसे ही ED केस में उन्हें जमानत मिलती है। CBI एक्टिव हो जाती है। ऐसे में अरेस्टिंग के समय पर सवाल खड़े होते हैं। 2. CBI को निष्पक्ष दिखना चाहिए और हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए ताकि गिरफ्तारी में मनमानी न हो। जांच एजेंसी को पिंजरे में बंद तोते की धारणा को दूर करना चाहिए। शराब नीति केस- केजरीवाल 156 दिन जेल में बिता चुके केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 10 दिन की पूछताछ के बाद 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजा गया। 10 मई को 21 दिन के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रिहा किया गया। ये रिहाई 51 दिन जेल में रहने के बाद मिली थी। 2 जून को केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। आज यानी 13 सितंबर को केजरीवाल की रिहाई हो जाती है तो उन्हें जेल गए कुल 177 दिन हो जाएंगे। इनमें से वे 21 दिन अंतरिम जमानत पर रहे। यानी केजरीवाल ने अब तक कुल 156 दिन जेल में बिताए हैं। लाइव अपडेट्स

सरकार ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार आइलैंड की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी। शाह ने कहा- देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से प्रेरित…

Read More

तिलक वर्मा की सर्जरी हुई, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर:टी-20 वर्ल्डकप की टीम में भी शामिल हैं, एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाया था

तिलक वर्मा की सर्जरी हुई, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर:टी-20 वर्ल्डकप की टीम में भी शामिल हैं, एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाया था स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को चैंपियन बनाने वाले तिलक वर्मा की सर्जरी हुई है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ होने…

Read More

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीसरी लिस्ट में 29 नाम:कल जो लिस्ट वापस ली, उसके 28 प्रत्याशी रिपीट; वैष्णो देवी सीट से कैंडिडेट बदला

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें सेकेंड फेज के 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने 26 अगस्त को 5 घंटे में 3 लिस्ट जारी की थीं। सुबह 10 बजे जारी लिस्ट में 44 नाम थे, विरोध हुआ…

Read More

चैंपियंस ट्रॉफी- भारत के मैच UAE में होंगे:ICC ने न्यूट्रल वेन्यू दुबई चुना; भारत सेमीफाइनल-फाइनल में पहुंचा तो ये मुकाबले भी यहीं होंगे

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को चुना गया है। यह जानकारी PTI को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक सूत्र ने दी है। शनिवार रात PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी और UAE के मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक के बीच हुई बैठक के बाद दुबई को न्यूट्रल…

Read More

हिमाचल के मनाली में एवलांच:नेहरू कुंड के पास सड़कों पर कई गाड़ियां पलटीं, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, रेड अलर्ट

हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच मनाली में शनिवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इससे नेहरू कुंड के पास मनाली-सोलंगनाला रोड पर कई गाड़ियां पलट गईं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि मलबे के कारण सड़क पर आवाजाही बंद कर दी गई है। देश में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों…

Read More

पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे:पहले काशी विश्वनाथ-काल भैरव के दर्शन करेंगे; 13 मई को रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। मोदी 13 मई को वाराणसी पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। नामांकन से पहले मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में षोडशोपचार विधि से पूजन करेंगे। फिर काल भैरव मंदिर में विशेष पूजा कर जीत का आशीर्वाद लेंगे। पुरोहितों ने बताया- 14 मई को दोपहर…

Read More
Budget 2024