Headlines

स्‍कूल में बच्‍चे के सिर पर गिरा छत का स्‍लैब:5वीं के छात्र की मौत; बिहार में 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी

स्‍कूल में बच्‍चे के सिर पर गिरा छत का स्‍लैब:5वीं के छात्र की मौत; बिहार में 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी

1 घंटे पहले

आज टॉप स्टोरी में ओडिशा के स्कूल में छात्र की मौत समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में बिहार में स्टेनोग्राफर भर्ती समेत 2 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन समेत 4 खबरें।

टॉप स्टोरी

1. ओडिशा के सरकारी स्कूल में 5वीं के छात्र की मौत

ओडिशा के बालासोर के एक प्राइमरी स्कूल में 11 साल के छात्र के सिर पर कंक्रीट की स्लैब गिरने से उसकी मौत हो गई।

बच्चा स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता था। लंच ब्रेक में वो खेल रहा था। इसी दौरान स्कूल की छत से एक कंक्रीट की स्लैब उसके सिर पर गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर गए जहां बच्चे की मौत हो गई।

ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने बच्चे के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

2. SSC ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने 2026-27 रिक्रूटमेंट साइकिल के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ssc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

इस साल SSC CGL का एग्जाम मई-जून में हो सकता है और इसका नोटिफिकेशन मार्च में जारी हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती का नोटिफिकेशन मई में जारी होगा। इसका एग्जाम अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है।

करेंट अफेयर्स

1. कोलकाता से गुवाहाटी के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर

  • 17 जनवरी से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।
  • इसी के साथ 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी लॉन्च की जाएंगी, जिनकी सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से मिलना शुरू हो जाएंगी।
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

2. मार्च में एंटी ड्रग कैंपेन लॉन्च होगा

  • 31 मार्च से देशभर में तीन साल का एंटी-ड्रग कैंपेन लॉन्च होगा।
  • इस दौरान अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB के अमृतसर ऑफिस का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।
9 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी।

3. प्रसार भारती ने क्रिएटर्स कॉर्नर लॉन्च किया

  • 9 जनवरी को प्रसार भारती ने ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’ लॉन्च किया।
  • ये DD न्यूज का प्लेटफॉर्म है जहां देशभर के डिजिटल क्रिएटर्स का कंटेंट दिखाया जाएगा।
इससे रीजनल कंटेंट क्रिएटर्स को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म मिल सकेगा।

4. इंडोनेशिया ने Grok पर अस्थायी बैन लगाया

  • 9 जनवरी को इंडोनेशिया ने एलन मस्क के चैटबॉट Grok पर अस्थायी रूप से बैन लगा दिया है।
  • AI जेनरेटेड पोर्नोग्राफी कंटेंट के रिस्क से बचने के लिए ऐसा किया गया है।
  • इंडोनेशिया Grok को बैन करने वाला पहला देश है।

टॉप जॉब्स

1. बिहार लोक सेवा आयोग ने स्‍टेनोग्राफर की भर्ती निकाली

बिहार लोक सेवा आयोग ने स्‍टेनोग्राफर के 15 पदों पर भर्ती के लिए योग्‍य उम्‍मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट कर 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए

2. इंडियन नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 260 रिक्‍त पदों पर अफसरों की भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 24 जनवरी से होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 24 फरवरी तक आवेदन दर्ज कर सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024