Headlines

विराट-रोहित के फ्यूचर पर BCCI ने मीटिंग बुलाई:2027 वर्ल्ड कप तक का फिटनेस प्लान मांगेंगे, घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर देगा बोर्ड

विराट-रोहित के फ्यूचर पर BCCI ने मीटिंग बुलाई:2027 वर्ल्ड कप तक का फिटनेस प्लान मांगेंगे, घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर देगा बोर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क30 मिनट पहले
रोहित और विराट की यह फोटो 25 अक्टूबर की है। जब रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में शतक लगाया था।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर BCCI ने 6 दिसंबर के बाद मीटिंग बुलाई है। इसमें कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर भी मौजूद रहेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक बोर्ड अधिकारी ने बताया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित-विराट की भूमिका और टीम की रणनीति स्पष्ट करने के लिए यह मीटिंग होगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके बाद यह मीटिंग या तो विशाखापट्टनम में ही होगी या फिर अहमदाबाद में होगी।

दोनों सीनियर बल्लेबाजों से फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने का प्लान मांगा जा सकता है। बोर्ड दोनों को ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह भी दे सकता है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।

रोहित ने आखिरी इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 अक्टूबर को खेला था। सीरीज के आखिरी वनडे में नाबाद 121 रन बनाए थे।

रोहित को बयान देने से मना किया बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, रोहित और विराट जैसे लेवल के खिलाड़ियों को इस बारे में साफ पता होना चाहिए कि उनसे भविष्य में क्या उम्मीद की जा रही है। जबकि मौजूद टीम मैनेजमेंट उनसे क्या चाहता है, क्योंकि वो अनिश्चितता के साथ टीम इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। जबकि बोर्ड ने रोहित को अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर फोकस करने के लिए कहा है। इसके अलावा फ्यूचर को लेकर बयान देने से भी मना किया है।

रोहित अग्रेसिव क्रिकेट जारी रखें सूत्र ने कहा, टीम चाहती है कि रोहित ICC चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ही अपने अग्रेसिव अंदाज के साथ बैटिंग करते रहेंगे। उम्मीद है कि वह टॉप ऑर्डर में एक निडर बैट्समैन के रूप में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया में हालात मुश्किल थे लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह रिस्क लेने से बच रहे हैं। दोनों से बैटिंग को लीड करने की उम्मीद है ताकि यंग बैट्समैन के लिए काम आसान हो सके।

कोहली और रोहित ने मिलकर 84 वनडे शतक लगाए

बॉलिंग कोच मोर्कल बोले- रोहित-विराट वनडे वर्ल्डकप खेल सकते हैं टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का मानना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। बशर्ते, वे मेंटली और फिजिकली फिट रहे और फील करें कि उनका शरीर ऐसा कर सकता है। तो यह मुश्किल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024