भाजपा का मैनिफेस्टो जारी होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इनके संकल्प पत्र में दो शब्द गायब हैं – महंगाई और बेरोजगारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। वे कांग्रेस का हाथ मजबूत कर देश में रोजगार क्रांति लाएंगे।
उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- अपने कार्यकाल में PM मोदी ने कोई काम नहीं किया। युवा नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, महंगाई के कारण खाने-पीने के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में सिर्फ बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाई है।
पवन खेड़ा बोले- यह मैनिफेस्टो नहीं माफीनामा है
भाजपा के मैनिफेस्टो को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने माफीनामा बताया है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा- यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी। आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है? चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी हुआ है।
उन्होंने कहा- भाजपा ने 2014 में वादा किया था कि ये लोग काला धन वापस लाएंगे, लेकिन ये लोग इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम ले आए, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा ने कहा था कि नार्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे, लेकिन आज मणिपुर में हिंसा जारी है। इस पर PM मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
हिमंता बोले- 10वीं से PG तक लड़कियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी हमारी सरकार की
असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा- हमारी सरकार 10वीं क्लास से पोस्ट ग्रेजुएट तक लड़कियों के एजुकेशन की जिम्मेदारी लेती है। हम 10वीं और 12वीं में एडमिशन लेने वाली लड़की को 10 हजार रुपए देंगे। ग्रेजुएशन के दौरान उन्हें 12,500 रुपए और पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन लेने पर 25 हजार दिए जाएंगे।
भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं- CPI महासचिव डी राजा
भाजपा के मैनिफेस्टो पर CPI के महासचिव डी राजा ने कहा- ये झूठ से भरा है और इसमें गलत वादे किए गए हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी की गारंटी क्या है? मोदी की गारंटी सिर्फ देश और लोगों का अपमान है। भाजपा का संसदीय लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है। घोषणापत्र के जरिए भाजपा सांप्रदायिक फासिस्ट डिक्टेटरशिप स्थापित करना चाहती है।
रोड शो के दौरान ममता का डांस
