Headlines

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:मथुरा में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण; 1008 कमल पुष्पों से अर्चन, 5 क्विंटल पंचामृत से अभिषेक हुआ

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:मथुरा में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण; 1008 कमल पुष्पों से अर्चन, 5 क्विंटल पंचामृत से अभिषेक हुआ

मथुरा/वृंदावन/द्वारका/जयपुर/दिल्ली7 घंटे पहले
उत्तर प्रदेश के मथुरा के जन्मभूमि में बिड़ला मंदिर में मंगला आरती के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत हुई।

देश में सोमवार, 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई गई। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर नंदलाल का 1008 कमल पुष्पों से अर्चन किया गया। 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए गए थे। 12 बजकर 5 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया।

सोने से सजी चांदी की कामधेनु गाय के दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को चांदी के कमल पर बिठाकर 5 क्विंटल पंचामृत से स्नान कराया गया। यह अभिषेक रात 12 बजकर 40 मिनट तक चला।

वहीं, ओडिशा के भुवनेश्वर, कोलकाता में इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कर्नाटक के बेंगलुरु में भी इस्कॉन मंदिर में विशेष पूजा की गई। गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के पट रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे।

सबसे पहले देखिए मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव की 5 तस्वीरें…

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से लोगों की भारी भीड़ रही।
रात 12 बजे मथुरा कृष्णजन्मभूमि के पट खोले गए और राधा-कृष्ण जयकारे लगाए गए।
मथुरा में गर्भगृह में मौजूद श्रीकृष्ण की आरती की गई। उन्हें चांदी के फूल में बिठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024