Headlines

चंपाई सोरेन 30 अगस्त को BJP में शामिल होंगे:दिल्ली जाकर अमित शाह से मिले; हेमंत सोरेन कैबिनेट से कल इस्तीफा दे सकते हैं

चंपाई सोरेन 30 अगस्त को BJP में शामिल होंगे:दिल्ली जाकर अमित शाह से मिले; हेमंत सोरेन कैबिनेट से कल इस्तीफा दे सकते हैं

दिल्ली3 घंटे पहले
अमित शाह और चंपाई सोरेन की मुलाकात का यह फोटो असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया।

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया X पर लिखा- चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 25 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गई है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। चंपाई कल यानी 28 अगस्त को झारखंड कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बड़े आदिवासी नेता चंपाई करीब 5 महीने तक झारखंड से मुख्यमंत्री रहे। मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन जब जमीना घोटाला केस में जेल गए तो उन्होंने ही चंपाई को जिम्मेदारी दी थी। उनके जेल से बाहर आने के बाद जुलाई में चंपाई पद से इस्तीफा दे दिया था। 31 जनवरी को सीएम पद संभालने वाले चंपाई ने 3 जुलाई को इस्तीफा दिया था।

अगस्त में चंपाई ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।

चंपाई सोरेन से BJP को क्या फायदा?

चंपाई सोरेन JMM के सीनियर लीडर हैं। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर कहा जाता है। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर चंपाई का प्रभाव है। अभी JMM के पास ऐसा कोई नेता नहीं है, जो चंपाई की बराबरी कर सके। हेमंत सोरेन जब जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए तो चंपाई को ही सीएम बनाया गया। BJP चंपाई की मौजूदगी में कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर तो अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।

2 तस्वीरें, 2 कहानियां…

यह फोटो 2022 की है। तब रांची में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने बड़े आदिवासी नेता चंपाई सोरेन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
ये तस्वीर 3 जुलाई 2024 की है, जब चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया। चंपाई 5 महीने CM रहे।

चंपाई के बड़े सियासी कदम की 3 अहम तारीखें

21 अगस्त: नई पार्टी बनाने का ऐलान, दोस्ती का ऑफर

चंपाई सोरेन ने 21 अगस्त को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया. कहा- हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे। अब नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। नया अध्याय शुरू करेंगे तो एक जगह रहेंगे ना, दो जगह नहीं।

20 अगस्त: चिट्ठी में JMM से नाराजगी की वजह बताई

18 अगस्त: कोलकाता से दमदम पहुंचे, कहा- अब तीन विकल्प बचे

18 अगस्त को चंपाई सोरेन अचानक कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से दिल्ली पहुंचे। भाजपा में शामिल होने का सवाल हुआ तो कहा- मैं जहां हूं, वहीं रहूंगा। थोड़ी ही देर बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसमें लिखा- JMM में कुर्सी से उतार कर अपमानित किया गया है। अब तीन ही विकल्प बचते हैं। संन्यास लूं, नया संगठन बनाऊं या किसी के साथ चल दूं…।

JMM में हलचल मची तो हेमंत ने दिखाई थी एकता

चंपाई एक के बाद एक ऐलान कर रहे थे, तब JMM में हलचल मच गई। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी की एकता दिखाई। जिन विधायकों को चंपाई सोरेन के साथ बताया जा रहा था, वे अचानक एक-एक कर CM हाउस पहुंचे। यहां लगभग 3 घंटे तक इनकी CM हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई। इसके बाद विधायकों ने कहा- हम CM हेमंत सोरेन के साथ थे, हैं और मजबूती से रहेंगे। झामुमो छोड़कर कहीं नहीं जा रहे।

झारखंड का टाईगर कहलाते हैं चंपाई सोरेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024