हरियाणा में कांग्रेस कैंडिडेट के बिगड़े बोल:धमकी भरे अंदाज में कहा- जो ज्यादा बोलेगा, उसकी पेंशन कटवा देंगे, यह हमारा घोषणा पत्र
हरियाणा के फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार लखन कुमार सिंगला का एक और विवादित बयान दिया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कह रहे हैं कि ‘यह हमारा घोषणापत्र है, जो ज्यादा बोलेगा उसकी पेंशन कटवा दी जाएगी, चुपचाप रहो’ शांति से सुनो’।…
