Headlines

राहुल गांधी बोले- बिहार की जाति जनगणना फर्जी:पटना में कहा- बिहार पेपर लीक का सेंटर बन गया है, RSS चीफ भागवत संविधान को नकार रहे

LIVE
राहुल गांधी बोले- बिहार की जाति जनगणना फर्जी:पटना में कहा- बिहार पेपर लीक का सेंटर बन गया है, RSS चीफ भागवत संविधान को नकार रहे

पटना8 मिनट पहले

पटना में शनिवार को कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में राहुल गांधी मोदी सरकार, RSS और बिहार में हुई जाति जनगणना पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, ‘बिहार पेपर लीक का सेंटर बन चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मंहगाई बढ़ रही है।’

बोले, ‘RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी नहीं मिली थी। अगर वह कह रहे हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी नहीं मिली, तो वह भारत के संविधान को नकार रहे हैं। वह भारत के हर संस्थान से डॉ बीआर अंबेडकर, भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटा रहे हैं।’

3 पॉइंट में राहुल गांधी का भाषण

1. बिहार में जाति जनगणना फर्जी थी

राहुल गांधी ने कहा, ‘देश की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए जाति जनगणना होनी चाहिए। यह बिहार में की गई फर्जी जाति जनगणना की तरह नहीं होगी। जाति जनगणना के आधार पर नीति बनाई जानी चाहिए। कांग्रेस जाति जनगणना को लोकसभा और राज्यसभा में पारित करेगी। हम 50% आरक्षण की बाधा को ध्वस्त कर देंगे।’

2. भाजपा विधायक-सांसद पिंजरे में बंद है

राहुल गांधी ने कहा ‘संविधान में कहां लिखा है कि भारत की सारी संपत्ति सिर्फ दो से तीन लोगों के हाथ में चली जानी चाहिए। आज के भारत में विधायकों और सांसदों के पास कोई ताकत नहीं है। जब मैं पिछड़े समुदाय, दलितों, आदिवासियों से ताल्लुक रखने वाले भाजपा सांसदों से मिलता हूं, तो वे कहते हैं कि हमें पिंजरे में डाल दिया गया है।’

3. असली सत्ता अंबानी, अडानी और RSS के हाथ में

राहुल गांधी ने कहा, ‘जब मोदी को पता चला कि पिछड़े समुदाय, दलितों के लोग प्रतिनिधित्व ले रहे हैं, तो उन्होंने आपको प्रतिनिधित्व दिया, लेकिन सत्ता छीन ली। सत्ता अंबानी, अडानी और आरएसएस को दे दी गई है। उन्होंने हर संगठन में अपने लोगों को रखा है।” राहुल गांधी ने कहा, बिहार पेपर लीक का सेंटर हो गया है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। करप्शन है। महंगाई
कांग्रेस ऑफिस सदाकत आश्रम में राहुल गांधी का स्वागत किया गया।
सुबह तेजस्वी से मुलाकात की

शनिवार सुबह 11 बजे राहुल गांधी पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सीधे होटल मौर्या गए। इसी होटल में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। जहां तेजस्वी और राहुल गांधी की मुलाकात हुई। संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के बाद राहुल कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे। यहां कर्मचारियों के लिए बनाए गए ‘इंदिरा गांधी आवास’ का उद्घाटन किया।

पटना एयरपोर्ट के बाहर राहुल गांधी के स्वागत के लिए ढोल बजाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024