Headlines

देश में पहली बार बिहार में मोबाइल ऐप से वोटिंग:मोतिहारी की विभा बनीं पहली ई वोटर; 26 जिलों की 42 नगरपालिका में मतदान

LIVE

देश में पहली बार बिहार में मोबाइल ऐप से वोटिंग:मोतिहारी की विभा बनीं पहली ई वोटर; 26 जिलों की 42 नगरपालिका में मतदान

बिहटा, पटना4 मिनट पहले

देश में पहली बार बिहार में मोबाइल ऐप के जरिए वोटिंग हुई है। मोतिहारी की विभा देश की पहली ई वोटर बन गई हैं। बिहार के 26 जिलों की 42 नगरपालिकाओं में नगर निकाय के लिए उपचुनाव हो रहा है।

जो मतदाता बूथ पर नहीं पहुंच पा रहे हैं उनके लिए ये व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों की माने तो इसके लिए 50 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ई-वोटिंग हुई।

दुबई, कतर जैसे देशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों ने भी मतदान किया है।

1 बजे 57% ई वोटिंग हुई है, जबकि 35% लोगों ने बूथ पर जाकर वोट डाला है।

51 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है

6 नगर निकाय की 51 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसमें 3 नगर निकायों का कार्यकाल पूरा होने पर मतदान हो रहा है। जबकि बाकी जगह पर उपचुनाव हो रहा है।

  • पटना जिले के तीन नगर पंचायत नौबतपुर और बिक्रम, खुसरुपुर में कार्यकाल पूरा हुआ है। तीनों में चुनाव हो रहा है।
  • नौबतपुर में 17 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। जिसमें 15 वार्ड पार्षद, एक मुख्य पार्षद, एक उप मुख्य पार्षद है। वहीं
  • बिक्रम में 16 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 14 वार्ड पार्षद, एक मुख्य पार्षद और एक उप मुख्य पार्षद हैं।
  • खुसरूपुर में 10 वार्ड हैं, जिनके लिए चुनाव हो रहा है। इसमें 10 पार्षद, एक मुख्य पार्षद के पद हैं।

नगर निकाय में वोटिंग की पल-पल की अपडेट की लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए.,..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024