Headlines

भारत ने 203 रन का टारगेट दिया:साउथ अफ्रीका ने पहले ओवर में विकेट गंवाया, ऐडन मार्करम 8 रन बनाकर आउट

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 203 रन का टारगेट दिया है। डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम से संजू सैमसन ने 107 रन बनाए, उन्होंने लगातार दूसरे टी-20 में शतक लगाया।

साउथ अफ्रीका ने एक ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। रायन रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। टीम ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। अर्शदीप सिंह ने 2 चौके लगने के बाद ऐडन मार्करम को कॉट बिहाइंड कराया। उन्होंने 4 गेंद पर 8 रन बनाए।

मैच का लाइव स्कोरकार्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

साउथ अफ्रीका : ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को यानसन, एंडिले सिमेलेन, जेराल्ड कूट्जी, केशव महाराज और काबायोम्जी पीटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024