महाकाल मंदिर में दर्शन कराने वाले दलालों का स्टिंग:भास्कर रिपोर्टर्स से लिए 10 हजार रुपए; कॉन्स्टेबल सस्पेंड, दो दलालों की मंदिर में एंंट्री बैन
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के लिए आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन कोटा तय है, लेकिन दलालों ने लोगों को दर्शन कराने का अपना अलग सिस्टम बना लिया है। दलाल 3000 से 5000 रुपए लेकर दर्शन करा रहे हैं। उनके इस नेटवर्क में ऑटो रिक्शा चलाने वाले, फूल बेचने वाले, सुरक्षाकर्मी और…
