ओडिशा के अंगुल जिले में NTPC तालचेर कनिहा थर्मल पावर स्टेशन में शनिवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से धुएं का गुबार निकलता देखा गया। एनटीपीसी लिमिटेड के अनुसार, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार दोपहर 2.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 रिकॉर्ड की गई।
केरल के कन्नूर विस्फोट मामले में चार गिरफ्तार, ब्लास्ट में एक की मौत हुई थी
5 अप्रैल को केरल के कन्नूर में बम ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हुए थे। मामले की जांच रही पनूर पुलिस ने कहा कि शेबिन लाल, के अतुल, केके अरुण और सयूज को गिरफ्तार किया गया है। जब देसी बम बनाने के दौरान फटा उस वक्त ये सभी मौके पर मौजूद थे।
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड में स्क्रैप गोदाम में आग लगी, 150 दुकानें राख
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड के कुडलवाडी इलाके के स्क्रैप गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। इसमें 150 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग रात को 1:30 बजे लगी, जिसपर काबू पा लिया गया है।
दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग केस में CBI की रेड, केशवपुरम से 2 नवजात को रेस्क्यू किया
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने देश भर में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को दिल्ली और हरियाणा में 7 जगहों पर रेड की थी। इस दौरान दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया गया है। CBI ने एक अस्पताल के वार्ड बॉय सहित 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हाईवे डिपार्टमेंट के कॉन्ट्रैक्टर के घर IT रेड
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हाईवे डिपार्टमेंट के एक कॉन्ट्रैक्टर के घर इनकम विभाग की रेड जारी है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ये रेड किस सिलसिले में डाली गई है।
अमेरिका के ओहायो में भारतीय छात्र की मौत, वजह साफ नहीं; 3 महीने में 10वां मामला
अमेरिका के ओहायो में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। दूतावास ने कहा, “ओहायो में भारतीय छात्र सत्य साईं गड्डे की मौत हो गई। हमें दुख है। हम परिवार को हर संभव मदद पहुंचाएंगे। कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द छात्र का शव भारत पहुंच जाए।” पिछले 3 महीनों में 10 भारतीय छात्रों में की मौत अमेरिका में हो चुकी है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में भूकंप, नुकसान की खबर नहीं
अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में बीती रात भूकंप आया। भारतीय समयानुसार पहला भूकंप न्यूयॉर्क में 8:15 बजे आया। भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर नीचे बताया गया है। इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई। दूसरा भूकंप न्यूजर्सी में रात 3:30 बजे आया। इसकी तीव्रता 4 मापी गई। दोनों ही भूकंपों में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
लालू प्रसाद यादव के खिलाफ ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी किया है। यह वारंट साल 1995 में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हथियार सप्लाई के मामले में जारी किया गया है। पुलिस जांच में लालू प्रसाद यादव का नाम सामने आया था। सुनवाई के दौरान साल 1998 में लालू को अदालत ने फरार घोषित किया था। पूरी
