Headlines

लोकसभा चुनाव 2024:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बेटे प्रियांक का दावा- RSS के सर्वे में भाजपा 200 सीटें भी नहीं जीत रही

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं।

कर्नाटक में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने दावा किया है कि RSS के सर्वे में भाजपा को 200 सीटें भी नहीं मिल रही हैं। कर्नाटक में भाजपा आपस में लड़ रही है।

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें मध्य प्रदेश के लिए 3, गोवा के लिए 2 और दादरा के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने अब तक 240 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

कांग्रेस ने MP के ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। पार्टी ने राज्य की 29 सीटों में से 28 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी गई है।

वहीं, नॉर्थ गोवा सीट से रमाकांत खलप और साउथ गोवा सीट से कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दादरा एंड नगर हवेली (एसटी) सीट से अजीत रामजीभाई माहला चुनाव लड़ेंगे।

उधर, महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने शनिवार को बताया कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कल्याण लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) ने लोकसभा चुनाव में वैशाली दरेकर-राणे को उम्मीदवार बनाया है। कल्याण शिवसेना का गढ़ भी कहा जाता है। 2019 के चुनाव में इस सीट पर श्रीकांत शिंदे की जीत हुई थी।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

04:17 PM6 अप्रैल 2024

प्रियांक खड़गे बोले- भाजपा 200 सीटें भी नहीं जीत रही

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने शनिवार 6 अप्रैल को दावा किया कि RSS के सर्वे के मुताबिक भाजपा इस बार लोकसभा की 200 सीटें भी नहीं जीत रही। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में इस बार 8 सीटें भी नहीं जीत रही।

प्रियांक ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा आपस में लड़ रही है। उनके कई नेता पार्टी को शुद्ध करने के बारे में बोल रहे हैं। वे कह रहे हैं कि भाजपा कर्नाटक में एक परिवार के कारण प्रदूषित हो गई है। भाजपा में बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, सीटी रवि, अनंतकुमार हेगड़े, ईश्वरप्पा जैसे हिंदुत्व नेताओं के साथ अन्याय हो रहा है।

03:40 PM6 अप्रैल 2024

रैली में असम सीएम का डां

चुनावी रैलियों को दौर चल रहा है। असम के शिवसागर में रैली करने पहुंचे सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने मोदी सरकार पर बने गाने पर डांस किया।

03:35 PM6 अप्रैल 2024

CPI ने दिल्ली में घोषणा पत्र जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024