Headlines

मुंबई-नॉर्थ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल के नामांकन को रद्द करने की मांग की गई है। मनोज फूलचंद नेवाडे़ नाम के व्यक्ति ने 26 मुंबई उत्तर चुनाव संघ के रिटर्निंग ऑफिसर कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है। मनोज ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 36 (2) (बी) के तहत पीयूष वेदप्रकाश गोयल के नामांकन फॉर्म को रद्द करने की मांग की है। मनोज का दावा है कि पीयूष ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 33(5) के नियमों के अनुसार नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसलिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 36 (2) (बी) के तहत उनका नामांकन फॉर्म रद्द किया जाए। मनोज ने अपनी शिकायतों में कहा है कि पीयूष गोयल मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे मुंबई नॉर्थ में नहीं रहते हैं। वे मालाबार हिल विधानसभा के मतदाता हैं। इस तरह से वे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जरूरी दस्तावेज भी दिए हैं। 2 मई को पीयूष ने नामांकन भरा है केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 2 मई को मुंबई उत्तर से अपना नामांकन भरा है। गोयल अभी महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। गोयल ने शपथ पत्र में 110.95 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है। 2016 के चुनाव में उन्होंने कुल 95.37 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई थी। 2010 में केंद्रीय मंत्री के पास कुल 30.34 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 14 साल में उनकी संपत्ति में करीब 80 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी बदला कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए फंड न मिलने का दावा करने वाली सुचरिता मोहंती ने अपना टिकट लौटा दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने शनिवार को ओडिशा के पुरी से जय नारायण पटनायक को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। पटनायक पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, वे इस चुनाव से पदार्पण करेंगे। पुरी में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। पढ़ें पूरी खबर…

मुंबई-नॉर्थ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल के नामांकन को रद्द करने की मांग की गई है। मनोज फूलचंद नेवाडे़ नाम के व्यक्ति ने 26 मुंबई उत्तर चुनाव संघ के रिटर्निंग ऑफिसर कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है। मनोज ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 36 (2) (बी) के तहत पीयूष वेदप्रकाश गोयल…

Read More

अमरनाथ गुफा में बने हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर; 29 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा

कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ गुफा में बने पवित्र हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आ गई है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। जो 19 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा 52 दिन की रहेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक 13…

Read More

पंजाब में बेअदबी के आरोपी को तलवारों से काटा,VIDEO:संगत ने गुरुद्वारे में पकड़ा, पुलिस के सामने भीड़ ने पिटाई की

पंजाब में बेअदबी के आरोपी को तलवारों से काटा,VIDEO:संगत ने गुरुद्वारे में पकड़ा, पुलिस के सामने भीड़ ने पिटाई की फिरोजपुर1 घंटे पहले बेअदबी के आरोपी को तलवार से काटता व्यक्ति। पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के एक आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह वारदात मल्लांवाल…

Read More

17 देशों में छिपे हैं भारत के 34 मोस्ट वांटेड:37 साल पहले डी कंपनी से शुरू हुआ सिलसिला गोल्डी बराड़ तक पहुंचा

देश के सबसे बड़े मोस्ट वांटेड का जिक्र आते ही जहन में दाऊद इब्राहिम का नाम सबसे पहले आता है। वह 1986 से फरार है। देश से भागकर विदेश में अपराध का साम्राज्य फैलाने का सिलसिला डी कंपनी से ही शुरू हुआ था। और अब देश के 34 मोस्ट वांटेड की सूची में लॉरेंस बिश्नोई…

Read More

जयशंकर बोले- भारत पर आरोप लगाना कनाडा की मजबूरी:यह वोट बैंक की राजनीति, निज्जर हत्याकांड में हुई गिरफ्तारी उनका आंतरिक मामला

एस. जयशंकर ने ओडिशा के भुवनेश्वर में ‘वाय भारत मैटर्स’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (फाइल) भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत पर अलग-अलग आरोप लगाना कनाडा की राजनीतिक मजबूर है। वहां अगले साल चुनाव होने हैं, इसलिए देश में वोट बैंक राजनीति चल रही है। इसका भारत से कोई लेना-देना…

Read More

अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एएसआई को कुचला:रोकने का इशारा किया तो चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मालिक पर 30 हजार का इनाम घोषित

शहडोल में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एएसआई को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला ब्यौहारी थाना इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे का है। ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी एक आपराधिक मामले में फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने बड़ौली गांव गए थे।…

Read More
Budget 2024