Headlines

अमरनाथ गुफा में बने हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर; 29 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा

कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ गुफा में बने पवित्र हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आ गई है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। जो 19 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा 52 दिन की रहेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो गए हैं।

सरकारी आदेश के मुताबिक 13 से 70 साल की उम्र तक के भारतीय नागरिक अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024