Headlines

झारखंड में अलकेमिस्ट एविएशन कंपनी का टू सीटर ट्रेनिंग विमान लापता, पायलट और प्रशिक्षु की तलाश जारी

झारखंड के सरायकेला-खरसावां में अलकेमिस्ट एविएशन कंपनी का टू-सीटर विमान मंगलवार सुबह 11 बजे उड़ान भरने के बाद लापता हो गया है। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन विमान का कोई सुराग नहीं मिला। NDRF की टीम को इसकी तलाश के लिए बुलाया गया है।

सरायकेला-खरसावां के SP मुकेश कुमार लुनायत ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि स्थानीय लोगों ने चांडिल डैम में विमान का मलबा देखे जाने का दावा किया है। यहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्या मित्तल ने बताया कि सोनारी एयरोड्रम के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान की आखिरी लोकेशन निमडीह के पास लगाया था। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से सटे इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विमान फ्लाइंग स्कूल अलकेमिस्ट एविएशन का सेसना 152 बताया जा रहा है। जमशेदपुर के सोनारी एयरोड्रम से मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एक पायलट और प्रशिक्षु के साथ उड़ा था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024