Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:राजस्थान में आज से तेज बारिश; हिमाचल के 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश का मानसून ट्रैकर:राजस्थान में आज से तेज बारिश; हिमाचल के 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली2 घंटे पहले

देश में भारी तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश जारी है। मानसून सीजन आधा बीतने के बाद भी कई इलाकों में गर्मी-उमस है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (21 अगस्त) को 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है जो तीन दिनों तक जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश से कालीसिंध, चंबल समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे राजस्थान ने इन नदियों पर बने बांधों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। सिक्किम के बालूतार में भारी भूस्खलन की चपेट में आकर NHPC के तीस्ता स्टेज 5 बांध पर 510 मेगावाट का पावर स्टेशन तबाह हो गया। इलाके में लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से कुछ दिन पहले ही इसे खाली करवा लिया गया था।

अक्टूबर 2023 में एक हिमनद झील के फटने के बाद आई बाढ़ में पावर स्टेशन को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद इसमें काम बंद कर दिया गया था। वही, मौसम विभाग ने त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी है।

UP में अब तक 10% कम बारिश
उत्तर प्रदेश: राज्य में 19 अगस्त तक 53 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, 22 जिलों में सामान्य और सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश की संभावना है। अभी तक प्रदेश में सामान्य से 10% कम बारिश हुई है।

दिल्ली: एक हफ्ते बाद यहां मंगलवार को तेज बारिश हुई। दिल्ली रिज इलाके में 72.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में काफी पानी भर गया।

दक्षिणी राज्यों में बारिश: तेलंगाना के हैदराबाद, मलकाजगिरी, खम्मम, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, निजामाबाद, रंगारेड्डी और सिद्दीपेट में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, मौसम विभाग ने आज केरल के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (6 से 20 सेमी तक बारिश) जारी किया है।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

त्रिपुरा में काफी बारिश हो रही है। साइकिल को कंधे पर रखकर काम पर जाता व्यक्ति।
दिल्ली में 20 अगस्त को तेज बारिश हुई। मिंटो ब्रिज के पास इतना पानी भर गया कि पूरा ऑटो डूब गया।
शिमला में बारिश के चलते एक सड़क दरक गई।
दिल्ली में सड़क पर पानी के बहाव में लकड़ी लेकर चलता एक व्यक्ति।
गुवाहाटी में बारिश के चलते सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया।भ
त्रिपुरा में काफी बारिश हो रही है। अगरतला के बाहरी इलाके में स्थित बल्दाखल गांव में सड़क पर भरे पानी में जाल डालकर मछली पकड़ता शख्स।
अगरतला में एक महिला को बाढ़ग्रस्त इलाके से निकालकर लाता एक व्यक्ति।

22 अगस्त को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से भारी बारिश (12 सेमी) का अलर्ट है।
  • उत्तराखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, छत्तीसगढ़, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण-गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश भारी बारिश (7 सेमी) की चेतावनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024