Headlines

ठाणे के बाद अकोला में 6 स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़:टीचर अश्लील वीडियो दिखाता, गलत तरीके से छूता; पुलिस ने अरेस्ट किया

ठाणे के बाद अकोला में 6 स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़:टीचर अश्लील वीडियो दिखाता, गलत तरीके से छूता; पुलिस ने अरेस्ट किया

3 मिनट पहले
स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कल (20 अगस्त) स्कूल में एक कार्यक्रम था। उसके बाद कुछ लड़कियों ने छेड़छाड़ की बात बताई।

महाराष्ट्र के बदलापुर में 2 बच्चियों के यौन शोषण के बाद अब अकोला में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के टीचर प्रमोद मनोहर पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

आरोपी टीचर ने आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 6 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया। टीचर उनको अश्लील वीडियो दिखाता था और गलत तरीके से छूता था। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने टीचर को अरेस्ट कर लिया है।

स्कूल प्रिंसिपल बोले- कल एक कार्यक्रम था, वहां छेड़छाड़ हुई
टीचर की गिरफ्तारी पर स्कूल के प्रिंसिपल रवींद्र समदुर ने कहा, कल स्कूल में एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद टीचर क्लास 7-8 की छात्राओं से मिलने गए थे। 5-6 लड़कियों ने कहा कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई, तब हमें इस बारे में पता चला, तब तक हमें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं थी।

छात्राओं ने बताया कि पिछले चार महीने से यह चल रहा है। छात्राओं ने मंगलवार को अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद गुस्साए माता-पिता यूराल पुलिस के पास पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस बोली- छात्राओं के बयान लिए, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज
अकोला के SP बच्चन सिंह ने बताया, पुलिस को टीचर प्रमोद मनोहर के खिलाफ 6 स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस ने तुरंत आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का केस दर्ज किया गया है।

अब पढ़िए बदलापुर से जुड़े आज के अपडेट्स…

  • महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों से यौन शोषण के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। करीब 17 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
  • पुलिस ने करीब 300 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। 72 लोगों को अरेस्ट किया गया है। आज भी बदलापुर में इंटरनेट और स्कूल बंद हैं।
  • मामले की जांच के लिए IG आरती सिंह के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा और सरकारी वकील उज्ज्वल निकम होंगे।
पुलिस ने जो आंसू गैस के गोले छोड़े उसे प्रदर्शनकारियों ने हाथ से उठाकर उन्हीं पर फेंक दिया।

20 अगस्त को भीड़ ने ट्रेनें रोकीं, हिंसक प्रदर्शन किया, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
बदलापुर में भीड़ ने मंगलवार, 20 अगस्त को पहले स्कूल में तोड़फोड़ की फिर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बदलापुर स्टेशन पर प्रदर्शन किया। 10 घंटे से ज्यादा लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही। शाम को पुलिस ने लाठीचार्ज कर रेलवे ट्रैक खाली कराया।

इस बीच, राज्य सरकार ने यौन शोषण का केस दर्ज करने से 12 घंटे तक टालते रहे बदलापुर थाने के महिला पुलिस निरीक्षक समेत 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

घटना 12 और 13 अगस्त की, पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की
घटना 12 और 13 अगस्त की है। आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षय शिंदे ने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया। इसके बाद दोनों लड़कियां स्कूल जाने से डर रही थीं। माता-पिता को संदेह हुआ। उन्होंने लड़की को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो बात सामने आई।

एक पेरेंट ने उसी कक्षा की दूसरी लड़की के माता-पिता से संपर्क किया। जब डॉक्टर ने जांच की तो असल घटना सामने आई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शुभदा शितोले ने पॉक्सो का मामला होने के बावजूद FIR दर्ज करने में टालमटोल की।

बच्ची के माता-पिता ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से बदलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। दो दिन बाद 16 अगस्त शुक्रवार देर रात केस दर्ज किया। 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अक्षय 1 अगस्त को ही स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त हुआ था।

बदलापुर में विरोध-प्रदर्शन की कल की तस्वीरें…

स्कूल के अंदर घुसने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चकमा देकर स्कूल का मेन गेट खुलवाया और अंदर घुस गए।
बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर खड़े होकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पुलिस को दौड़ाया।
रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ इकट्ठा हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को ‘फांसी दो’ के नारे लगाए।
बदलापुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

विपक्ष ने कहा- महाराष्ट्र को शर्मसार करने वाली घटना

  • पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा- 10 साल पहले दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था और दोषियों को सजा मिली थी, लेकिन कितने समय बाद? न्याय में देरी करने वालों को भी दोषी ठहराया जाना चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
  • महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा- यह घटना महाराष्ट्र को शर्मसार करने वाली है। हर कोई मांग कर रहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पर हो और आरोपियों को तीन महीने के भीतर फांसी दी जाए।
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा- बदलापुर के स्कूल में छोटी बच्चियों के साथ हुई घटना स्तब्ध करने वाली है। पुलिस को इसमें केस दर्ज करने में 12 घंटे क्यों लग गए? एक तरफ कानून का राज कहते हैं और दूसरी तरफ पुलिस की ये कैसी ढिलाई? मेरे महाराष्ट्र के सैनिकों ने इस मुद्दे को उठाया है। मैं महाराष्ट्र के सैनिकों से कहना चाहता हूं कि जब तक इस मामले के आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक आप अपना ध्यान इन मामलों पर रखें।
  • सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि देश में रोजाना रेप, मर्डर की घटनाएं सुनने में आ रही हैं। बदलापुर में 4 साल की दो बच्चियों के साथ सेक्शुअल असॉल्ट की खबर आई है। अगर इसे रोकना है तो दोषियों को सरेआम फांसी की सजा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024