आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार (16 अगस्त) को पेरिस ओलंपिक 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने पर भारतीय सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेडल (1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज) जीता। इसमें भारतीय सेना के सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए जैवलिन में एकमात्र सिल्वर मेडल जीता। वहीं सूबेदार मेजर बोम्मांडेवारा धीरज ने तीरंदाजी खेल स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। भारत 2036 के अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक की मेज़बानी के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है।
